plot or flat in Lucknow wait end with a new township and two major projects approved लखनऊ में प्लाट या फ्लैट का इंतजार होगा खत्म, नई टाउनशिप, दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में प्लाट या फ्लैट का इंतजार होगा खत्म, नई टाउनशिप, दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

राजधानी लखनऊ में अपना घर का सपना पूरा करने का इंतजार करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण यहां नई टाउनशिप बनाने जा रहा है। दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

Wed, 3 June 2026 08:25 AMYogesh Yadav लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share
लखनऊ में प्लाट या फ्लैट का इंतजार होगा खत्म, नई टाउनशिप, दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

लखनऊ में एलडीए की अधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट या मकान की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) नई टाउनशिप बनाने जा रही है। एलडीए ने अपनी प्रस्तावित दो बड़ी योजनाओं, नैमिष नगर और वरुण विहार का विस्तार करने के लिए आसपास के 29 गांवों की 3285 हेक्टेयर कृषि भूमि को आवासीय में बदल दिया है।

कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में इस जमीन के लैंड यूज बदलने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। जमीन का भू उपयोग कृषि से आवासीय होने पर लोगों को आवासीय भूंखड, व्यवसायिक दुकानें और बड़े पार्क और स्टेडियम आदि की सुविधा मिलेगी। बैठक में कुल आठ प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग इस बार परिचालन के माध्यम से हुई। परिचालन से हुई बोर्ड बैठक में आठ प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखे गए थे। इनमें से सभी को मंजूरी मिल गई। सबसे अहम प्रस्ताव प्राधिकरण की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना को लेकर था। नैमिष नगर योजना में 1654.25 हेक्टेयर भूमि ली जानी है। इससे अब यहां प्राधिकरण अपनी नई आवासीय योजनाएं विकसित करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे संग मोदी देंगे दो हाईवे की भी सौगात, यहां सफर होगा आसान

आईटी सिटी में लैंड पूलिंग पर 50% विकसित भूमि मिलेगी

लैंड पूलिंग के माध्यम से 10 एकड़ से अधिक जमीन देने वाले किसानों, कंपनियों और कंसोर्टियम को लखनऊ विकास प्राधिकरण विकसित 50% भूमि देगा। बोर्ड ने इसके एसओपी को भी मंजूरी दे दी है। जहां देने की सबसे ज्यादा भूमि होगी उसी के आस पास उसे उसकी कुल जमीन का 50% विकसित पूरी जमीन दी जाएगी। जमीन देने के लिए सचिव की अध्यक्षता में पांच अधिकारियों की कमेटी बनाने का भी फैसला हुआ है।

हजार वर्ग मीटर से अधिक भूमि ट्रॉमा सेंटर के लिए

गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 में शहीद पथ के नजदीक डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 16603.34 वर्ग मीटर जमीन देने का फैसला हुआ है। यह लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर होगा। इसके लिए 7 से 8 एकड़ भूमि मांगी गई थी। इसके लिए जमीन का उपयोग भी बदला जाएगा। यहां निर्माणाधीन फ्लावर वैली को अब समाप्त होगी। इस पर 10 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जिसे भूखंड की लागत में जोड़ा जाएगा। जमीन को सार्वजनिक एवं अर्द्ध-सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के उपयोग में परिवर्तित किया जाएगा। बोर्ड बैठक ने इसकी भी मंजूरी दे दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी में देर रात अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, भारी फोर्स की घेरेबंदी में ऐक्शन

बोर्ड ने बटलर पैलेस के नौ और विस्थापितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने का फैसला किया है। इन लोगों को यहां से शिफ्ट किया गया था। इन्हें हटाया गया था, लेकिन मकान नहीं मिल पाया था। अब इन्हें भी मकान देने का फैसला किया गया है। इन्हें वसंत कुंज योजना के सेक्टर-एन में भवन आवंटित किए जाने की मंजूरी दी गई है।

नैमिष नगर में 18 गांवों से 1654 हेक्टेयर भूमि

यहां के कुल 18 गांवों पूरवा, धतिंगरा, गोपरामऊ, शेरपुर, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, फर्रुखाबाद, भौली, पलहरी, कमलाबाद, कमलापुर, कोरड़ी भौली, बौरूमऊ, पश्चिम गांव, धोबेला, उमरभारी, दुग्गौर आदि की कुल 1654.25 हेक्टेयर जमीन का उपयोग आवासीय कर दिया गया है।

वरुण विहार में 11 गांवों से ली 1631 हे. जमीन

नैमिष नगर योजना के अलावा प्राधिकरण ने वरुण विहार योजना के लिए मदारपुर, नकटौरा, भलिया, जलियामऊ, गहलवारा, बहरू, आदमपुर इंदवारा, सकरा, रेवरी, दोना और तेजकृष्ण खेड़ा की कुल 1631.30 हेक्टेयर जमीन का उपयोग कृषि से आवासीय कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईआईटीयन बाबा ने कई परिवारों को किया बर्बाद, लाखों का पैकेज भी छोड़कर आई युवती

परिवहन निगम को 7500 वर्ग मीटर भूमि दी जाएगी

लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी वसंत कुंज योजना में परिवहन निगम को 7500 वर्ग मीटर जमीन देगा। परिवहन निगम यहां अपना कार्यालय और बस अड्डे का निर्माण कराएगा। कुछ बिल्डरों की डीपीआर को भी मंजूरी मिली है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।