प्लीज घर चलो, इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी संग फरार हुई मां को देख गिड़गिड़ाने लगे बच्चे; जानें फिर
महिला अपने प्रेमी के प्यार में इतनी डूब गई कि पति, परिवार और बच्चों का ख्याल पीछे छूट गया। फिर एक दिन वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवारीजन महिला की तलाश में जुट गए और आखिरकार 10 दिनों बाद उन्होंने महिला को ढूंढ ही लिया। मां को सामने देख चारों बच्चे उससे घर वापस चलने की गुहार लगाने लगे।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चार बच्चों की एक मां का दिल इंस्टाग्राम पर दोस्त बने 28 साल के एक युवक पर आ गया। मां अपने प्रेमी के प्यार में इतनी डूब गई कि पति, परिवार और बच्चों का ख्याल पीछे छूट गया। फिर एक दिन वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसके अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिवारीजन महिला की तलाश में जुट गए और आखिरकार 10 दिनों बाद उन्होंने महिला को ढूंढ ही लिया। किराए के मकान में अपने प्रेमी संग रह रही महिला को खोजते हुए शनिवार को महिला के पति, बच्चे, भाई-बहन और अन्य परिवारीजन वहां पहुंच गई। मां को सामने देख चारों बच्चे उससे घर वापस चलने की गुहार लगाने लगे। बच्चे मां से घर वापस चलने का अनुरोध करते हुए एक तरह से गिड़गिड़ाने लगे लेकिन मां अपने प्रेमी संग ही रहने की जिद पर अड़ गई। बाद में यह मामला थाने पहुंचा। वहां दो घंटे तक पंचायत चली और अंत में काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला अपने घर लौटने को तैयार हुई।
घटना गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव की रहने वाली महिला का संपर्क गोरखपुर के ही मानीराम क्षेत्र के रहने वाले 28 वर्षीय युवक से इंस्टाग्राम के जरिए से हुआ था। दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम परवान चढ़ा। करीब दस दिन पहले महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। महिला के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसी बीच सूचना मिली कि महिला पीपीगंज क्षेत्र में अपने प्रेमी के साथ किराए के मकान में रह रही है। शनिवार को महिला के पति, बच्चे, भाई-बहन समेत अन्य परिजन उसे खोजते हुए वहां पहुंच गए। महिला को देखकर बच्चों ने मां से घर चलने की गुहार लगाई, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला विवाद में बदल गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पीपीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आई।
पीपीगंज थाने में करीब दो घंटे तक चली पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराने का प्रयास पुलिस ने किया। इस दौरान बच्चों की भावुक अपील ने माहौल को और संवेदनशील बना दिया। बच्चे लगातार अपनी मां से घर लौटने की मिन्नतें करते रहे। शुरुआत में महिला अपने फैसले पर अडिग रही, लेकिन परिजनों के समझाने-बुझाने और बच्चों की स्थिति को देखते हुए वह अपने बच्चों के साथ घर लौटने के लिए राजी हो गई। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला को समझाकर घर भेज दिया गया है। प्रेमी के संबंध में जांच-पड़ताल की जा रही है।




साइन इन