Uttar Pradesh Legislative Council Committee Visit Cancelled Online Meeting Planned शासन से आने वाली समिति का दौरा स्थगित, Pilibhit Hindi News - Hindustan
More

शासन से आने वाली समिति का दौरा स्थगित

Pilibhit News - उप्र विधान परिषद की प्रदेशीय विधुत व्यवस्था संबंधी जांच समिति का दौरा रद कर दिया गया है। अब बैठक ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। प्रमुख सचिव ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी समितियों के पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।

Thu, 14 May 2026 04:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share
शासन से आने वाली समिति का दौरा स्थगित

पीलीभीत। उप्र विधान परिषद की प्रदेशीय विधुत व्यवस्था संबंधी जांच समिति का आगामी दिनों में प्रस्तावित दौरा रद कर दिया गया है। अब ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से होने वाली बैठक के अंतर्गत ही आवश्यक चर्चा और मंथन होगा। इसके शासकीय आदेश जिला प्रशासन को मिलने के बाद दौरे की तैयारियों में लगे अधिकारियों ने भी बड़ी राहत की सांस ली है। उप्र विधान परिषद की प्रदेशीय विधुत व्यवस्था संबंधी जांच समिति का लखनऊ बरेली और मुरादाबाद मंडल में दौरा आगामी दिनों में प्रस्तावित था। जिले में यह समिति लखीमपुर में बीस मई को होते हुए पहुंचनी थीं। समिति को यहां मुस्तफाबाद में रात्रि विश्राम के उपरांत अफसरों संग बैठक कर बरेली को रवाना होने का कार्यक्रम प्रोटोकाल के अंर्तगत तय हुआ था। समिति के आने की तैयारियों के क्रम में बीते दिवस ही जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बैठक कर सभी विभागों का होमवर्क कराया था.

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वर्चुअल बैठकों पर जोर, ईधन बचाने की पहल चर्चाओं तक

अग्रिम आदेशों तक स्थगित

समिति को पीलीभीत में आकर जो निरीक्षण या अफसरों संग बैठक करनी थी। वह अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होना तय हुआ है। प्रमुख सचिव डा.राजेश सिंह ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिए है। इसमे कहा गया है कि प्रधानमंत्री की अपील के क्रम में विधान परिषद के आदेशों के अधीन उप्र विधान परिषद की संसदीय समितियों के पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रमों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है। संसदीय समितियों की बैठकों में जिला स्तरीय अधिकारी अग्रिम आदेशों तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग करेंगे.

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिलों के अफसर वीसी के जरिए मीटिंग में होंगे शामिल

समिति को यहां आना था। पर अब शासन के आदेश प्राप्त हो गए हैं। हालांकि हमने जिला स्तर पर प्रबंध कर लिए थे। अब वीसी के जरिए आवश्य मंत्रणा और चर्चा होगी।

- ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।