Labour Department Implements Video Conferencing for State Meetings Following PM s Appeal जिलों के अफसर वीसी के जरिए मीटिंग में होंगे शामिल, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

जिलों के अफसर वीसी के जरिए मीटिंग में होंगे शामिल

Kanpur News - जिलों के अफसर वीसी के जरिए मीटिंग में होंगे शामिल जिलों के अफसर वीसी के जरिए मीटिंग में होंगे शामिल जिलों के अफसर वीसी के जरिए मीटिंग में होंगे शामिल

Wed, 13 May 2026 06:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
जिलों के अफसर वीसी के जरिए मीटिंग में होंगे शामिल

कानपुर। प्रधानमंत्री की अपील पर श्रम विभाग ने भी मीटिंग को लेकर नई व्यवस्था बनाई है। श्रम आयुक्त कार्यालय स्तर पर होने वाली राज्य स्तरीय बैठकों में अब जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। बैठक कक्ष में सिर्फ मुख्यालय के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार लखनऊ में होने वाली बैठकों में भी जिलों के अधिकारियों को आने की जरूरत नहीं होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग में शामिल हो सकेंगे। श्रमायुक्त मार्कण्डेय शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए जाने का निर्णय ले लिया गया। विभाग में अभी इलेक्ट्रिकल व्हीकल नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: जिलों के अफसर वीसी के जरिए मीटिंग में होंगे शामिल

पूल कार पर विचार किया जा रहा है। एक ही मार्ग पर रहने वाले कर्मचारी और अधिकारी पूल कार व्यवस्था बना सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, 50% मीटिंग्स वर्चुअल ; पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए ऐक्शन में योगी सरकार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी की WFO वाली अपील का दिल्ली पुलिस पर भी असर, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।