नारी शक्ति दीवार एवं हस्ताक्षर अभियान में छात्राओ ने लिया भाग
Pilibhit News - डिवाइन कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जनजागरूकता बढ़ाने एवं महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से नारी शक्ति दीवार एवं हस

पीलीभीत। डिवाइन कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जनजागरूकता बढ़ाने एवं महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से नारी शक्ति दीवार एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। छात्राओं ने नारी शक्ति दीवार पर स्वतंत्र रूप से अपने विचार लिखकर हस्ताक्षर किये। छात्राओं ने अधिनियम के समर्थन में नारी का सम्मान, देश का अभिमान, सशक्त नारी, सशक्त भारत, "बेटी, बहू, माँ का सम्मान-यही है देश की असली पहचान, नारी अबला नहीं, सबला है, नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र निर्माण, पढ़ें बेटियाँ-बढ़ें बेटियाँ, नारी शक्ति वंदन अधिनियम-समान अधिकार की ओर एक कदम आदि विचार लिखकर हस्ताक्षर किये। प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार जायसवाल ने सभी छात्राओं को उत्साहित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन