Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsHuman Chain at Divine College Promotes Women s Empowerment and Awareness of Nari Shakti Vandan Act-2023
अधिनियम के समर्थन में बनाई मानव श्रृंखला
Pilibhit News - पीलीभीत के डिवाइन कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने नारी सम्मान, सशक्त नारी और सशक्त भारत जैसे नारों के साथ जागरूकता का संदेश दिया। महाविद्यालय के निदेशिका और चेयरमैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Tue, 14 April 2026 01:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत

पीलीभीत। डिवाइन कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्रवक्ताओं एवं अन्य स्टाफ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मानव श्रृंखला के माध्यम से प्रतिभागियों ने नारी सम्मान, देश का अभिमान, सशक्त नारी, सशक्त भारत जैसे नारों के साथ जागरूकता का संदेश दिया। यह मानव श्रृंखला एकता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी। अन्त में महाविद्यालय निदेशिका चारू धवन एवं चेयरमैन आरके धवन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें:रैली निकालकर किया जागरूक
ये भी पढ़ें:छात्राओं को किया जागरूक
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन