Empowerment Awareness Program Held Under Nari Shakti Vandan Act 2023 in Naugarh College रैली निकालकर किया जागरूक, Chandauli Hindi News - Hindustan
More

रैली निकालकर किया जागरूक

Chandauli News - नौगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

Mon, 13 April 2026 10:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share
रैली निकालकर किया जागरूक

नौगढ़। राजकीय महाविद्यालय में रविवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने रैली निकालकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान छात्रों ने पोस्टर, बैनर और स्लोगन के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को लेकर जनजागरण किया। साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का प्रदर्शन भी किया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की राजनीति एवं अन्य क्षेत्रों में भागीदारी को बढ़ाना है। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार, मनीष राज बावरे आदि रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मील का पत्थर होगा अधिनियम नारी शक्ति वंदन अधिनियम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नैनीताल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।