Photo shoot with Dulha and dulhan, rituals were also performed, then why did marriage break before saat phere दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो शूट, रस्में भी हुईं फिर सात फेरों से पहले क्यों रिश्ता टूटा?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो शूट, रस्में भी हुईं फिर सात फेरों से पहले क्यों रिश्ता टूटा?

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दूल्हा-दुल्हन के साथ लोगों ने फोटो शूट कराया। इसके बाद अन्य रस्में भी हुईं। इसके बाद विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि  रिश्ता टूट गया और बरात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।

Sun, 26 April 2026 08:31 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो शूट, रस्में भी हुईं फिर सात फेरों से पहले क्यों रिश्ता टूटा?

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में शादी वाले होटल में दूल्हे की बहन को कमरा मिलने में देरी होने पर वर-बधू पक्ष में फेरों से पहले विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रिश्ता टूट गया और बरात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। मामला मांट कस्बा में राया रोड स्थित होटल एसडी ग्रांड पैलेस में शनिवार रात का है। यहां मांट के गांव नगला सुदामा निवासी लक्ष्मण सिंह की बेटी रेनू की शादी थी। दुल्हन पक्ष के लोग बरात आने पर हंसी खुशी बरातियों की आवभगत में व्यस्त थे। शादी का भव्य कार्यक्रम चल रहा था।

मायापुरी कालोनी, लक्ष्मीनगर, जमुनापार निवासी अमर सिंह के बेटे यश की बारात आई थी। समारोह में दोनों पक्ष के करीब 400 लोग मौजूद थे। स्टेज पर दूल्हा दुल्हन के साथ तमाम लोगों ने फोटो शूट कराए। अन्य रस्में भी हुईं। देर रात अचानक मामूली सी बात पर विवाद शुरू हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मांट जसवीर सिंह के अनुसार दूल्हे की बहन ने होटल में एक रूम मांगा, रूम मिलने में थोड़ी देर हो गई। आरोप है कि इसी बात पर दूल्हे की बहन नाराज हो गई और अपने पति के साथ गाड़ी में बैठकर लक्ष्मी नगर चल दी। यह जानकरी दूल्हे को हुई तो उसने साफ कह दिया कि वह बहन बहनोई के बिना शादी नहीं करेगा।

दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप

इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे और विवाद बढ़ता चला गया। रविवार तड़के आखिरकार वधू पक्ष ने थाना पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाते हुए शादी की बाकी रस्म पूरी करने की सलाह दी, लेकिन कन्या पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी तहसीलों में होंगे विकास कार्य, योगी सरकार ने PWD से मांगे प्रस्ता
ये भी पढ़ें:छोटे मकान और छोटी दुकान बनाने वालों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, जानें क्या?
ये भी पढ़ें:यूपी चुनाव से पहले भाजपा को सहयोगी ही दे रहे टेंशन, आठवले ने मांगीं 25 सीटें

दोनों पक्ष ने सहमति से शादी तोड़ने का निर्णय कर लिया

दुल्हन के पिता की मानें तो शादी से पहले भी कई मौकों पर उसके साथ अभद्रता की गई, लेकिन वह बेटी की शादी की वजह से चुप्पी साध गया। सुबह करीब पांच बजे पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां कई घंटे तक दोनों पक्षों के मध्य आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे। यश और उसके परिजनों ने दुल्हन के पिता को मनाने का काफी प्रयास किया। बार-बार माफी भी मांगी पर दुल्हन का पिता फैसले पर अडिग रहा। आखिरकार दोनों पक्ष ने सहमति से शादी तोड़ने का निर्णय कर लिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।