People in UP are asking why black glasses are so popular Akhilesh Yadav took a dig at Yogi by sharing a video यूपी वाले पूछ रहे काला चश्मा इतना क्यों भाया है; सीएम योगी का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने कसा तंज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी वाले पूछ रहे काला चश्मा इतना क्यों भाया है; सीएम योगी का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने होली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए काला चश्मा को लेकर सवाल उठाया है। सपा प्रमुख ने सीएम का एक वीडियो शेयर कर कहा कि यूपी वाले पूछ रहे हैं कि आखिर काला चश्मा इतना क्यों भाया है।

Thu, 5 March 2026 01:40 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी वाले पूछ रहे काला चश्मा इतना क्यों भाया है; सीएम योगी का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने कसा तंज

UP News: अखिलेश यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। सीएम का एक वीडियो शेयर उन्होंने कहा है कि यूपी वाले पूछ रहे कि काला चश्मा इतना क्यों भाया है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने होली पर काला चश्मा पहनकर रंगोत्सव मनाया और पूजा की। इसे ही लेकर सपा चीफ ने सवाल उठाया है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूजा करने का एक वीडियो शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘ऐसा कर्म क्यों करता वो कि सबसे आंख चुराता है। आते समय लगाया था, अब जाते समय लगाया है। यूपी वाले पूछ रहे काला चश्मा इतना क्यों भाया है।’ इससे पहले अखिलेश यादव ने होली के मौके पर शंकराचार्य प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा उन्हें दुख पहुंचा और उनका अपमान किया गया। पीडीए हर उस व्यक्ति के साथ खड़ा होगा जो उत्पीड़ित है, जो आहत है और जिसका अपमान किया गया है और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें उनका अधिकार मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं बनता; अखिलेश ने सीएम पर कसा तंज

सीएम पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग खुद को सनातन धर्म का सबसे बड़ा अनुयायी मानते हैं, वे बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस मुद्दे को सुलझाने के बजाय अहंकार से काम किया और षड्यंत्रकारी तरीके से मामले दर्ज किए गए। गीता स्पष्ट रूप से कहती है कि जो दूसरों के दर्द को अपने दर्द के रूप में महसूस करता है वह योगी है। केवल कुछ विशेष कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया जापान यात्रा पर टिप्पणी करते हुए, कहा कि सरकार ने पहले बहुत अधिक राशि के समझौतों का दावा करने के बाद एक लाख करोड़ रुपये के नए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। सरकार का समय समाप्त हो गया है, अब उसकी विदाई का समय आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली खेलने के बहाने कारोबारी के घर में घुसे बदमाश, दंपती को बंधक बनाकर लूटा

होलिका भस्म की पूजा कर योगी ने मनाई होली

उधर, होली के पावन महापर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में होलिका भस्म की पूजा कर होली मनाने का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में फाग गीतों का आनंद लिया और गोवंश को भस्म व गुलाल लगाया और गुड़ खिलाकर गोसेवा की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गोरक्षपीठाधीश्वर के संग जमकर रंगों और फूलों की होली खेली।

योगी आदित्यनाथ के होलिकोत्सव की शुरुआत बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर होलिका भस्म की पूजा से हुई। मंदिर परिसर के मेला ग्राउंड में जलाई गई होलिका के पास जाकर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका भस्म (सम्मत की राख) की पूजा की और आरती उतारी, भस्म का तिलक लगाया। इस अनुष्ठान के बाद मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ समेत अन्य साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने इसी भस्म से गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलक कर आशीर्वाद लिया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने भी उन्हें तिलक लगाकर होली की मंगलकामना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शंकराचार्य भगवान हैं, स्वागत करूंगा; अविमुक्तेश्वरानंद पर अब ये बोले डिप्टी सीएम
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।