paying electricity bills in up is now easier you wll need to enter this before your account number learn the details यूपी में बिजली बिल जमा करना अब और आसान, खाता संख्या से पहले ये लिखना होगा; जानें डिटेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बिजली बिल जमा करना अब और आसान, खाता संख्या से पहले ये लिखना होगा; जानें डिटेल

यह नई व्यवस्था बिलिंग को ऑटोमैटिक बनाएगी। भुगतान की गई धनराशि खुद ही बिलिंग प्रणाली में अपडेट हो जाएगी। इस प्रक्रिया का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि उपभोक्ताओं को अब अलग से UTR नंबर भेजकर बिलिंग सिस्टम में भुगतान अपडेट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Tue, 28 Oct 2025 08:18 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में बिजली बिल जमा करना अब और आसान, खाता संख्या से पहले ये लिखना होगा; जानें डिटेल

बिजली उपभोक्ताओं को नेटबैंकिंग से बिल जमा करना आसान हो गया है। आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से बिल जमा करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। बिजली उपभोक्ता अपने खाता संख्या से पहले ‘MAVVNL’ प्रीफिक्स कोड लिखकर भुगतान करेंगे, जिससे उनका बिलिंग सिस्टम और आरटीजीएस एक साथ अपडेट हो जाएगा।

वर्चुअल अकाउंट आईडी से अपडेट होगा

उपभोक्ताओं को आरटीजीएस से बिल जमा करने में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। यूपीपीसीएल अकाउंट आईडी को एक वर्चुअल बैंक अकाउंट की तरह प्रयोग किया जाएगा। वर्चुअल बैंक अकाउंट नंबर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को अपने 10 अंकों की बिजली उपभोक्ता खाता संख्या से पहले मध्यांचल डिस्कॉम के छह डिजिट के प्रीफिक्स कोड ‘MAVVNL’ को लिखना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: सुबह-सुबह शुरू हो गई बारिश, मोंथा ने बदला यूपी का मौसम

इस तरह, छह डिजिट के प्रीफिक्स कोड के साथ 10 अंकों की उपभोक्ता खाता संख्या मिलकर 16 अंकों का वर्चुअल अकाउंट नंबर बन जाएगा। उपभोक्ता इसी 16 अंकों के वर्चुअल अकाउंट नंबर और आईसीआईसीआई बैंक के आईएफएससी कोड पर ऑनलाइन आरटीजीएस या एनईएफटी के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इसी प्रकार पश्चिमांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल और केस्को के भी प्रीफिक्स कोड लिखना होगा।

यूटीआर भेजने का झंझट खत्म

मध्यांचल डिस्कॉम के अधिकारियों के अनुसार, यह नई व्यवस्था बिलिंग को ऑटोमैटिक बनाएगी। भुगतान की गई धनराशि स्वतः ही बिलिंग प्रणाली में अपडेट हो जाएगी। इस प्रक्रिया का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि उपभोक्ताओं को अब अलग से यूटीआर नंबर भेजकर बिलिंग सिस्टम में भुगतान अपडेट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आरटीजीएस व बिलिंग सिस्टम में अपडेशन एक साथ होने से उपभोक्ता का समय बचेगा और मैनुअल एंट्री की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP SIR: फॉर्म मिलान को हर घर तीन बार जाएंगे BLO, ऐसे होगी वोटर की पहचान की जांच

भुगतान की रसीद ईमेल और मोबाइल पर मिलेगी

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बिल भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से करते हैं तो उपभोक्ता का आरटीजीएस व बिलिंग सिस्टम में अपडेशन एक साथ होगा। भुगतान के बाद उपभोक्ता को रसीद उनके रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी। इसके अलावा, रसीद को uppclonline.com पर भी देखा जा सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।