Panchayat assistant's certificate is fake, DM takes action; case filed against secretary and Gram pradhan in kushinagar पंचायत सहायक का प्रमाण पत्र फर्जी, ऐक्शन में आए डीएम; सचिव और ग्राम प्रधान पर केस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पंचायत सहायक का प्रमाण पत्र फर्जी, ऐक्शन में आए डीएम; सचिव और ग्राम प्रधान पर केस

यूपी के कुशीनगर में एक पंचायत सहायक का प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर कार्रवाई हुई। पंचायत सहायक को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही डीएम सचिव और ग्राम प्रधान पर भी ऐक्शन लिया है। 

Thu, 5 March 2026 07:32 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पंचायत सहायक का प्रमाण पत्र फर्जी, ऐक्शन में आए डीएम; सचिव और ग्राम प्रधान पर केस

यूपी के कुशीनगर में फाजिलनगर विकास खंड के रहसू जानूबीपट्टी में पंचायत सहायक तैनात कमलेश देवी के प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। डीएम के आदेश पर गलत ढंग से नियुक्ति करने वाले प्रधान, तत्कालीन सचिव व पंचायत सहायक कमलेश देवी के खिलाफ चौराखास थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

रहसू जानूबीपट्टी ग्राम पंचायत में कमलेश देवी का पंचायत सहायक के पद पर मेरिट के आधार पर वर्ष 2021 में चयन किया गया था। चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए गांव की ही एक महिला ने आरोप लगाया कि चयनित महिला के अंक पत्र फर्जी हैं और ग्राम प्रधान और सचिव ने शिकायत के बाद भी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गलत तरीके से चयन कर लिया। महिला द्वारा दिए गए हाईस्कूल के अंक पत्र में 494 अंक थे जबकि सम्बंधित अनुक्रमांक के अंक पत्र की ऑनलाइन जांच करने पर मात्र 278 अंक ही मिले। जांच में फर्जी अंक पत्र प्रमाणित होने पर पंचायत सहायक को निलंबित कर दिया गया। एडीओ पंचायत ने ग्रामप्रधान और सचिव को इस सम्बन्ध में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन तय समय समाप्त होने के बाद भी स्पष्टीकरण नहीं मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में दर्दनाक हादसा, एक्सयूवी की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत; बेटी गंभीर
ये भी पढ़ें:एक क्लिक पर मिलेगी यूपी के ईको पर्यटनस्थलों की पूरी जानकारी
ये भी पढ़ें:भुगतान के नाम पर खुलेआम रिश्वत की डिमांड, प्रधानों ने CM पोर्टल पर की शिकायत

पत्रावली के माध्यम से पूरे मामले को जिलाधिकारी कुशीनगर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अवलोकन करने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामप्रधान पूनम देवी, तत्कालीन सचिव शिबू राय और पंचायत सहायक कमलेश देवी पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।