UP Lucknow Tragic accident: Father-in-law and son-in-law killed in SUV collision; daughter critical यूपी में दर्दनाक हादसा, एक्सयूवी की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत; बेटी गंभीर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में दर्दनाक हादसा, एक्सयूवी की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत; बेटी गंभीर

यूपी के लखनऊ में कार और बुलेट बाइक की टक्कर में ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Thu, 5 March 2026 07:16 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में दर्दनाक हादसा, एक्सयूवी की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत; बेटी गंभीर

यूपी की राजधानी लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में किसान पथ पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार और बुलेट बाइक की जोरदार टक्कर में ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक लोनी कटरा थाना क्षेत्र के लदई का पुरवा निवासी मुन्नीलाल (70) उनकी बेटी बबली उर्फ सीमा (35) और दामाद सुशील कुमार (40) मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा गांव में रहते थे। तीनों बुधवार को गोसाईंगंज के सुरियामऊ गाँव अपने मामा ससुर जगदीश के यहां होली मिलने जा रहे थे। इसी दौरान सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के बुद्धुखेड़ा गांव के पास सामने से उल्टी दिशा में आ रही तेज रफ्तार एक्सयूबी कार ने बुलेट बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सुशील व मुन्नीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल सीमा को गंभीर हालत में पीजीआई ट्रॉमा सेंटर 2 में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

तीन घंटे जाम, पथराव के बाद लाठीचार्ज

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किसान पथ जाम कर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। समझाने के प्रयास के बावजूद भीड़ उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। करीब तीन घंटे तक हाईवे जाम रहा। महिला पुलिस बल न होने के कारण हालात संभालने में भी देर हुई। पांच बजे लाठी चार्ज के बाद यातायात बहाल हो सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक क्लिक पर मिलेगी यूपी के ईको पर्यटनस्थलों की पूरी जानकारी
ये भी पढ़ें:250 करोड़ टैक्स हड़पने वाले गिरोह की कहानी दिलचस्प, 3 लड़के कैसे करते थे खेल?
ये भी पढ़ें:UP में कॉलेजों के छात्रों का आयुष्मान हेल्थ अकाउंट बनेगा, क्या होगा फायदा?
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।