pahale baat karoonga nahin mane to sath chal doonga avimukteshwarananda clarified his stand after fir under pocso act पहले बात करूंगा नहीं माने तो..., पॉक्सो एक्ट में FIR के बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने साफ किया अपना रुख, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पहले बात करूंगा नहीं माने तो..., पॉक्सो एक्ट में FIR के बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने साफ किया अपना रुख

शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है वह बदले की नीयत से किया जा रहा है। इससे ज्यादा यह प्रकरण कुछ भी नहीं है। यदि गिरफ्तारी के लिए पुलिस आती है तो पहले मैं अपनी गिरफ्तारी का पर्याप्त कारण जानना चाहूंगा।

Mon, 23 Feb 2026 08:03 PMAjay Singh मुख्य संवाददाता, वाराणसी
share
पहले बात करूंगा नहीं माने तो..., पॉक्सो एक्ट में FIR के बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने साफ किया अपना रुख

पॉक्सो एक्ट में एफआईआर के बाद गिरफ्तारी की चर्चाओं के बीच ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के लिए पहले पर्याप्त कारण जानना चाहूंगा, नहीं मानेंगे तो उनके साथ चल दूंगा।

शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में सोमवार को अनौपचारिक बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है वह बदले की नीयत से किया जा रहा है। इससे ज्यादा यह प्रकरण कुछ भी नहीं है। यदि गिरफ्तारी के लिए पुलिस आती है तो पहले मैं अपनी गिरफ्तारी का पर्याप्त कारण जानना चाहूंगा। वे नहीं बताएंगे और यही दोहराएंगे कि गिरफ्तार ही करना है तो सहज रूप से उनके साथ चला जाऊंगा। सच यह कि जो घटनाक्रम बताया जा रहा है वह निराधार है। मनगढ़ंत कहानी ज्यादा टिक नहीं पाएगी। विधिक प्रक्रिया में दूध का दूध-पानी का पानी हो जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि श्रीराम और श्रीकृष्ण की जन्मभूमि वाले उत्तर प्रदेश में भी महाराष्ट्र की तर्ज पर गाय को राज्यमाता का दर्जा दिलाने का प्रयत्न, गोवंश की सुरक्षा-संरक्षा करना सनातन धर्म की मान्यता है। मैं इसके पक्ष में आजीवन लड़ता रहूंगा। उन्होंने बताया कि दर्ज कराए गए एफआईआर का गहन अध्ययन अधिवक्ताओं का दल कर रहा है। उसके आधार पर आगे की विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने के बाद तेज हुई कार्रवाई, हरदोई पहुंची पुलिस

श्रीविद्या मठ में पूरे दिन रही हलचल

पॉक्सो एक्ट में दर्ज एफआईआर के आधार पर गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस टीम के बनारस आने की चर्चाओं के बीच सोमवार को श्रीविद्या मठ में पूरे दिन हलचल तेज रही। सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शंकराचार्य से मुलाकात की और हर स्तर पर विधिक सहयोग का भरोसा दिया। प्रनिनिधिमंडल में विनोद शंकर शुक्ला, राकेश कुकरेजा, राकेश मिश्रा, मनिंदर तिवारी, रुद्रनाथ त्रिपाठी, मदन मिश्रा आदि रहे। वहीं सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ और वरुण सिंह के नेतृत्व में सपा के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात कर अपना समर्थन दिया। यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मणिंद्रनाथ के नेतृत्व में उनसे मिला।

कल हरदोई पहुंची थी प्रयागराज पुलिस की टीम

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में रविवार की देर रात प्रयाागराज पुलिस की एक टीम हरदोई पहुंची थी। टीम वहां पीड़ितों से बयान लेने गई थी। टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। बताया कि जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। बयान हुए या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलंकार कल करेंगे बड़ा ऐलान, अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR को बताया सनातन पर हमला

प्रयागराज में दर्ज हुआ था केस

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के अलावा दो-तीन अज्ञात लोगों पर बाल यौन शोषण के आरोपों में पॉक्सो एक्ट के तहत प्रयागराज में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को झूंसी पुलिस स्टेशन के एसएचओ को निर्देश दिए थे कि वह लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम यानी पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज करें। इसके बाद एफआईआर हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।