13 मई तक कानपुर सेंट्रल तक ही जाएगी लखनऊ इंटरसिटी
Agra News - लखनऊ में पुल संख्या 110 पर मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण ट्रेन सं. 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस का डायवर्जन खत्म कर दिया गया है। ट्रेन 8 अप्रैल से 13 मई तक अपने निर्धारित मार्ग पर कानपुर सेंट्रल तक जाएगी। इसी दौरान कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जं. के मध्य ट्रेन निरस्त रहेगी।

लखनऊ में पुल संख्या 110 पर मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण ट्रेन सं. 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस का डायवर्जन रेलवे ने खत्म कर दिया है। पूर्व में ट्रेन को 2 अप्रैल से 13 मई तक आगरा फोर्ट-मथुरा जं.-कासगंज-शाहजहांपुर-लखनऊ जं. मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया गया था। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 8 अप्रैल से 13 मई तक लखनऊ इंटरसिटी आगरा फोर्ट से अपने निर्धारित मार्ग पर होते हुए कानपुर सेंट्रल तक जाएगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जं. के मध्य निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन 8 अप्रैल से 13 मई तक कानपुर सेंट्रल से चलकर आगरा फोर्ट तक आएगी।
इस दौरान ट्रेन लखनऊ जं. से कानपुर सेंट्रल के मध्य निरस्त रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन