orai maharajganj double murder land dispute brother killed brother father kills son भाई की गोली मारकर हत्या, फिर पिता ने बेटे को मार डाला, एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से कोहराम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाई की गोली मारकर हत्या, फिर पिता ने बेटे को मार डाला, एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से कोहराम

उत्तर प्रदेश के उरई (जालौन) में जमीन विवाद में एक भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पिता और छोटे भाई ने हत्यारोपी को पीट-पीटकर मार डाला। इस दोहरे हत्याकांड से मिर्जापुरा जागीर गांव में कोहराम मच गया है।

Tue, 21 April 2026 01:31 PMYogesh Yadav उरई, संवाददाता
share
भाई की गोली मारकर हत्या, फिर पिता ने बेटे को मार डाला, एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से कोहराम

यूपी के उरई में रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में सोमवार शाम जमीन के बंटवारे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो भाइयों की जान चली गई। बहस के बाद एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली से उड़ा दिया। इसके बाद गुस्साए पिता और छोटे भाई ने हत्यारोपी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत और तीसरे भाई के साथ पिता को जेल से परिवार में कोहराम मच गया है।

मिर्जापुरा जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को शुरू हुई बहस अचानक जानलेवा हो गई। जयनारायण के दूसरे नंबर के बेटे 30 वर्षीय जितेंद्र उर्फ अल्लू ने तैश में आकर अपने सगे बड़े भाई 45 वर्षीय कैलाश पर तमंचे से फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगते ही कैलाश जमीन पर गिर पड़ा और दम तोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दाढ़ी रखने, जूड़ा न बनाने पर जुर्माना, UP के प्रतिष्ठित संस्थान में निर्देश जारी

बड़े बेटे की हत्या से आक्रोशित पिता जय नारायण और सबसे छोटे भाई गुड्डू ने हत्यारोपी जितेंद्र को घेर लिया और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। और तब तक पीटते रहे जब तक जितेंद्र ने दम नहीं तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। दोहरे हत्याकांड पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और एएसपी डॉ ईशान सोनी नेवी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रामपुरा थानाध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

जूते को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई की जान ली

महराजगंज। महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम चौमुखा नौका टोला में सोमवार को जूता पहनने के मामूली घरेलू विवाद ने दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। बड़े भाई ने अपने सगे छोटे नाबालिग भाई पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घुघली सीएचसी से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई ने छोटे भाई का जूता पहन लिया था। छोटे भाई ने जब आपत्ति जताई तो विवाद हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वादा मुझसे, शादी कहीं और, बारात में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, जमकर हंगामा
ये भी पढ़ें:16 साल की बेटी की हत्याकर पुलिस में गुमशुदगी, 5 दिन बाद ऐसे खुली पिता की करतूत

गुस्से में आकर बड़े भाई (16) ने 15 वर्षीय अपने छोटे भाई के सिर और हाथ पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। इससे परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौकी पर पहुंची और घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ कुंवर गौरव सिंह के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्ष सिद्धार्थ के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि चौमुखा नौकाटोला निवासी दो भाइयों के बीच मामूली घरेलू विवाद हुआ। बड़े भाई ने छोटे भाई पर कैंची से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी और मृतक दोनों सगे भाई और नाबालिग हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।