one day wife committed suicide next day husband committed suicide by jumping in front of a train chaos due to alcohol शनिवार को पत्नी, रविवार को पति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या; शराब के चलते हुई थी कलह, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शनिवार को पत्नी, रविवार को पति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या; शराब के चलते हुई थी कलह

महेश चंद्र का शनिवार को अपनी पत्नी सावित्री से झगड़ा हुआ था। दोनों की शादी को करीब 36 साल बीत चुके थे। तीन बेटे हैं। सावित्री गुस्से में घर से निकल गईं। देर शाम पुलिस को पदम प्राइड चौकी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव रेलवे लाइन पर मिला।

Mon, 16 June 2025 08:31 AMAjay Singh मुख्य संवाददाता, आगरा
share
शनिवार को पत्नी, रविवार को पति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या; शराब के चलते हुई थी कलह

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में पति-पत्नी का झगड़ा दोनों की मौत का कारण बन गया। शनिवार को पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की तो रविवार की सुबह पति का शव भी रेलवे लाइन पर मिला। पति-पत्नी की मौत से घर में कोहराम मच गया है। दंपती के तीनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि बाईंपुर निवासी महेश चंद्र (उम्र 60 वर्ष) का शनिवार को अपनी पत्नी सावित्री (उम्र 55 वर्ष) से झगड़ा हुआ था। दोनों की शादी को करीब 36 साल बीत चुके थे। तीन बेटे हैं। सावित्री गुस्से में घर से निकल गईं। देर शाम पुलिस को पदम प्राइड चौकी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव रेलवे लाइन पर मिला। छानबीन में पता चला कि महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गूगल मैप ने निर्माणाधीन बाईपास पहुंचाया, 40 फुट नीचे गिरी कार; बुलानी पड़ी क्रेन

महेश चंद्र के परिजन सावित्री की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें शव की पहचान के लिए बुलाया। शव की पहचान सावित्री के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने पूछताछ में बताया कि महेश चंद का पत्नी से झगड़ा हुआ था। गुस्से में उन्होंने घर का सामान उठाकर फेंकना शुरू कर दिया था। इसी बात पर सावित्री घर से निकली थीं।

पत्नी की मौत का सदमा महेश चंद्र भी बर्दाश्त नहीं कर पाए। रविवार की सुबह उन्होंने यूपीएसआईडीसी पुल के नीचे ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। घरवालों को जब यह जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने महेश चंद्र का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पति-पत्नी का एक साथ कैलाश के पास अंतिम संस्कार किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होम स्टे-हेरीटेज प्रॉपर्टी में निवेश पर छूट देगी सरकार, मंत्री ने दी जानकारी

तीनों बेटों का रो-रो कर बुरा हाल

मृतक दंपति के तीनों बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है। सगे-संबंधी उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। बार-बार माता-पिता की बातों को याद कर या फोटो देखकर वह फफक पड़ रहे हैं। इस दोहरे आत्मघाती घटना से परिजनों के साथ गांव का माहौल भी शोक में है। पुलिस को छानबीन में पता चला कि महेश चंद्र की बिल्डिंग मेटेरियरल की दुकान थी। घर में शराब की वजह से झगड़ा हुआ था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।