Snakehead Case woman stated in court that she did not know how she went with the young man नागिन ड्रामा में यू-टर्न, कोर्ट में पलटी युवती, बोली- युवक के साथ कैसे गई, नहीं पता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नागिन ड्रामा में यू-टर्न, कोर्ट में पलटी युवती, बोली- युवक के साथ कैसे गई, नहीं पता

औरैया के केंचुल कांड में नया मोड आया है। जहां नागिन की एक्टिंग करने वाली युवती ने कोर्ट में यू टर्न लेते हुए अपने बयान से पलट गई। युवती ने कहा कि वह युवक के संग कैसे गई। उसे पता नहीं है। कोर्ट में युवती ने परिजनों के संग जाने की जिद पर अड़ गई।

Tue, 17 Feb 2026 09:37 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, औरैया
share
नागिन ड्रामा में यू-टर्न, कोर्ट में पलटी युवती, बोली- युवक के साथ कैसे गई, नहीं पता

यूपी के औरैया जिले के थाना क्षेत्र के गांव सींगनपुर में प्रेमी के साथ फरार हुई युवती के चर्चित नागिन ड्रामा प्रकरण में सोमवार को नया मोड़ आ गया। जिला न्यायालय में 183 बीएनएसएस के तहत कलमबंद बयान के दौरान युवती ने अपने पूर्व बयान से पलटते हुए घर जाने की इच्छा जता दी। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

गांव निवासी 21 साल की युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे, जिससे नाराज होकर वह कुछ दिन पहले प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। घर वालों को सुबह बिस्तर पर सांप की केंचुल और युवती के गहने रखे मिले तो गांव में अफवाह फैल गई कि युवती नागिन बनकर गायब हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला प्रेम प्रसंग में फरार होने का निकला। युवती के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिस्तर पर केंचुल छोड़कर लापता ‘नागिन’ का युवक के साथ दिखा VIDEO, क्या बोली?

युवक से शादी करने का किया था दाव

बाद में युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से जाने और आर्य समाज मंदिर में शादी करने की बात कही थी। शुक्रवार को वह खुद फफूंद थाने पहुंची और प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई थी और केंचुल रखने की बात से भी इनकार किया था। सोमवार को न्यायालय में बयान के बाद युवती ने अचानक रुख बदल लिया। उसने कहा कि वह घर जाना चाहती है और उसे यह भी नहीं पता कि वह युवक के साथ कैसे चली गई। केंचुल रखने की बात पर भी अनभिज्ञता जताई।

कोर्ट में परिवार के पास जाने की लगाई गुहार

कोर्ट परिसर में वह बार-बार परिवार के पास भेजने की गुहार लगाती रही। पाता चौकी इंचार्ज नरेन्द्र कुमार ने बताया कि युवती ने परिजनों के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की, जिसके बाद उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की विधिक प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर फिर तेज हो गया है और कई बार बयान बदलने प्रकरण गहरा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां मुझे माफ करना, मैं मरना नहीं चाहता था...कार एजेंट ने सुसाइड नोट लिख दी जान

वायरल वीडियो में युवती ने दिखाए थे शादी की तस्वीरें

इससे पहले को गुरुवार को एक इंस्टाग्राम आईडी से दो वीडियो वायरल हुए थे। जिसमें युवती एक युवक के साथ दिखाई दे रही है। 20 साल की रीना वीडियो कह रही थी कि अगर पति के घरवालों को कुछ हुआ तो मेरे घरवाले दोषी होंगे। दूसरे वीडियो में उसने शादी की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है, हमें परेशान न किया जाए। इसके बाद साफ हो गया कि केंचुल और सुहाग की वस्तुएं रखकर उसने घरवालों को गुमराह करने के लिए फिल्मी अंदाज में पूरी पटकथा तैयार की थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।