Now I feel like committing suicide..., viral Thakur girl Aastha said - character assassination is happening अब तो सुसाइड का जी करता है..., वायरल ठाकुर गर्ल आस्था बोलीं- हो रहा चरित्र हनन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अब तो सुसाइड का जी करता है..., वायरल ठाकुर गर्ल आस्था बोलीं- हो रहा चरित्र हनन

ठाकुर हूं…, कहकर वायरल हुईं कानपुर की आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी का मामला लगातार गहराता जा रहा है। एक तरफ मामला ठाकुर और ब्राह्मण की रार बन गया है तो दूसरी ओर थाने और कचहरी की दहलीज तक पहुंच गया है।

Fri, 13 Feb 2026 07:05 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
अब तो सुसाइड का जी करता है..., वायरल ठाकुर गर्ल आस्था बोलीं- हो रहा चरित्र हनन

आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के ‘ठाकुर-ब्राह्मण’ विवाद ने गुरुवार को तब नया मोड़ ले लिया जब आस्था का एक और वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह कह रही हैं-‘ मुझे डिफेम किया गया है, मुझे ऐसा लगता है कि अब सुसाइड कर लेना चाहिए। चरित्र से बड़ा दाग और क्या लगेगा मेरे ऊपर...’। कहा कि अब मैं ऋतु के परिवार पर एफआईआर कराकर ही मानूंगी। मानहानि का दावा करूंगी। दूसरी ओर ऋतु त्रिपाठी ने कहा-‘मैंने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो वायरल नहीं किया। लोग हमें सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे हैं। अब मैं भी आस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगी’। दूसरी ओर बैंक के अधिकारियों ने डीएम से मिलकर इस घटना से उन्हें अवगत कराया।

निजी बैंक की पनकी शाखा में एक साथ काम करने वाली आस्था और ऋतु के बीच विवाद ‘ठाकुर-ब्राह्मण’ की रार तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर दोनों पर अलग-अलग तरह के ट्रेंड वाले एआई वीडियो भी चलने लगे हैं। ऐसे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लोग कहीं स्वाभिमान और सम्मान की बात कर रहे हैं तो कहीं मजाक तक उड़ाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं ठाकुर हूं...बोल वायरल हुईं आस्था सिंह थाने पहुंची, ऋतु त्रिपाठी ने दिया जवाब

पति संग पनकी थाने पहुंचीं ऋतु

वहीं, गुरुवार को ऋतु अपने पति ऋषि के साथ पनकी थाने पहुंचीं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। उन्हें बयान के लिए पुलिस ने बुलाया था। ऋतु ने शुक्रवार को थाने में आस्था के खिलाफ एप्लीकेशन देने की बात कही है। वहीं, आस्था भी ऋतु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और मानहानि का दावा करने में तुली है। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि आईजीआरएस की शिकायत पर ऋतु और उनके पति के बयान दर्ज किए गए हैं। आस्था को थाने बुलाने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा मगर इतना बताया कि ऋतु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात आस्था कह रहीं हैं। अभी तक बैंक की ओर से कोई भी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को नहीं दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला बैंककर्मियों की लड़ाई ‘ठाकुर’ और ‘ब्राह्मण’ पर आई; एक दूसरे पर वीडियो वार

ऋतु का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं

ऋतु ने बताया कि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। बुधवार को बैंक की जांच टीम ने वीडियो कॉल पर उनके बयान लिए थे। आस्था अभी भी बैंक से छुट्टी पर हैं। अभी तक बैंक की किसी भी जांच टीम ने उनसे संपर्क नहीं किया है। हालांकि पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि इस प्रकरण में बैंक के अधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की है।

ऋतु त्रिपाठी ने कहा कि हमारी आईजीआरएस की शिकायत पर पनकी पुलिस ने थाने बुलाया था। मैंने अपने पति ऋषि के साथ आने जाकर बयान दिए हमारे पक्ष को लेकर पूछताछ की है। शुक्रवार को थाने जाकर हम आस्था सिंह के खिलाफ तहरीर देंगे। मैंने कोई वीडियो भी वायरल नहीं किया है। सोशल मीडिया में मिल रही धमकी से मेरा पूरा परिवार डरा है। हम घर से निकलने में भी डर रहे हैं। हमें पुलिस सुरक्षा भी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठाकुर हूं, तुम्हारी..., धमकी देने वाली बैंककर्मी का नया वीडियो, बताया पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

पनकी के एक निजी सेक्टर के बैंक में आस्था सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कह रही हैं- ‘मैं ठाकुर हूं, बकैती न करो, पति को समझाओ अन्यथा ठीक कर दूंगी’। इस वीडियो के वायरल होने पर ऋतु ने पति और ननद पर आस्था सिंह द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया गया था। ऋतु ने भी इस मामले में कहा था-‘ब्राह्मण होना क्या जुल्म है’। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तभी से जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।