now dogs will not be allowed to roam around in up if they bite twice then they will get life imprisonment यूपी में अब नहीं चलेगी कुत्तों की आवारागर्दी, दो बार काटा तो मिलेगी उम्र कैद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में अब नहीं चलेगी कुत्तों की आवारागर्दी, दो बार काटा तो मिलेगी उम्र कैद

पहली बार किसी को काटने पर कुत्ते को 10 दिन की सजा होगी और दूसरी बार काटने पर उम्रकैद। 10 दिन की सजा के दौरान कटखने कुत्ते को एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखा जाएगा। कुत्तों को सजा देने के मामले में कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। पीड़ित व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में इलाज का प्रमाण देना होगा।

Mon, 15 Sep 2025 10:38 AMAjay Singh लाल रणविजय सिंह, प्रयागराज
share
यूपी में अब नहीं चलेगी कुत्तों की आवारागर्दी, दो बार काटा तो मिलेगी उम्र कैद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोई भी आवारा कुत्ता लोगों को दो बार काटता है तो उसे उम्रकैद की सजा मिलेगी। पढ़ने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन सच है। प्रदेश सरकार ने कुत्तों के हमले से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने प्रदेश के सभी नगर निकायों को नया आदेश जारी किया है। इसमें हमलावर कुत्तों को अनूठी सजा का प्रावधान किया गया है।

आदेश के अनुसार पहली बार किसी को काटने पर कुत्ते को 10 दिन की सजा होगी। उम्रकैद और 10 दिन की सजा के दौरान कटखने कुत्ते को एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में रखा जाएगा। कुत्तों को सजा देने के मामले में कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। इसके लिए पीड़ित व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में इलाज का प्रमाण देना होगा। इसकी जानकारी होने पर नगर निगम के पशुधन विभाग की टीम कटखने कुत्ते को पकड़कर एबीसी सेंटर ले जाएगी। सेंटर पर इलाज के साथ कुत्ते को निगरानी में रखा जाएगा। 10 दिन बाद सेंटर से छोड़े जाने के पहले कुत्ते के शरीर पर माइक्रोचिप लगाई जाएगी। माइक्रोचिप के जरिए ही कुत्ते के व्यवहार पर निगरानी की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: दर्शनार्थियों से भरी बस जौनपुर में ट्रेलर से टकराई, चार की मौत; नौ घायल

यदि कुत्ता दूसरी बार किसी को काटता है तो तीन सदस्यीय टीम इसकी जांच करेगी। जांच टीम में पशुधन अधिकारी, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि और एसपीसीए के सदस्य होंगे। टीम जांच में देखेगी कि कहीं कुत्ते को हमला करने के लिए प्रेरित तो नहीं किया गया। हमले के लिए प्रेरित नहीं करने का प्रमाण मिलने पर कुत्ते को पुन: एबीसी सेंटर में आजीवन रखा जाएगा। आजीवन कैद की सजा पाने वाले कुत्ते की रिहाई तभी होगी, जब उसे कोई अधिकृत तौर पर गोद लेगा। प्रमुख सचिव का आदेश प्रयागराज में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

क्या बोले अधिकारी

प्रयागराज नगर निगम के पशुधन अधिकारी डॉ.विजय अमृतराज ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास का आदेश प्राप्त हुआ है। आदेश के अनुसार प्रयागराज में काम शुरू हो गया है। कमेटी के गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आदेश को जल्द अमल में लाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोगी से अलग होकर दौड़ने लगा इंजन, चीख पड़े यात्री; यूपी में सुबह-सुबह हादसा टला

एबीसी सेंटर में ये करना होगा

रेबीज रोधी टीकाकरण

एक फॉर्म पर कुत्ते का ब्योरा

फॉर्म में कुत्ते का स्वास्थ्य

कुत्ते के व्यवहार की निगरानी

वीडियो रिकॉर्डिंग

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।