bus full of chhattisgarh pilgrims going from ayodhya to varanasi collided with a trailer in jaunpur deaths injured यूपी: अयोध्या से वाराणसी जा रही दर्शनार्थियों से भरी बस जौनपुर में ट्रेलर से टकराई, चार की मौत; नौ घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: अयोध्या से वाराणसी जा रही दर्शनार्थियों से भरी बस जौनपुर में ट्रेलर से टकराई, चार की मौत; नौ घायल

छत्तीसगढ़ के करीब 40 दर्शनार्थी बस में सवार थे। वे अयोध्या से दर्शन करके वाराणसी जा रहे थे। वहां उन्हें श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करने थे। एक ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में बस उससे टकरा गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर चीख पुकार मच गई।

Mon, 15 Sep 2025 08:50 AMAjay Singh संवाददाता, जौनपुर
share
यूपी: अयोध्या से वाराणसी जा रही दर्शनार्थियों से भरी बस जौनपुर में ट्रेलर से टकराई, चार की मौत; नौ घायल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में छत्तीसगढ़ के दर्शनार्थियों से भरी एक बस भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गई। इसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि नौ लोग बुरी तरह से घायल हैं। अयोध्या में दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु बस से वाराणसी जा रहे थे। जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास उनकी बस ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य श्रद्धालुओं का इलाज जारी है। नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में गजब हो गया, एक ही आदमी एक साथ 6 जिलों में नौकरी करते मिला; ली सैलरी

ऐसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के करीब 40 दर्शनार्थी बस में सवार थे। वे अयोध्या से दर्शन करके वाराणसी जा रहे थे। वहां उन्हें श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करने थे। सोमवार तड़के तीन बजे के करीब बस जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची थी। इस दौरान एक ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में बस उससे टकरा गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में मामूली रूप से घायल और डरे-सहमे लोगों को पुलिस लाइन के एक कमरे में बैठाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी धन के दुरुपयोग पर यूपी में ऐक्शन, अधिशासी अभियंता पर FIR का आदेश

डीएम-एसपी भी पहुंचे अस्पताल

हादसे की सूचना मिलने पर जौनपुर के डीएम दिनेश चंद्र और एसपी डॉ.कौस्तुभ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति भी जानी। उन्होंने घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने के लिए डॉक्टरों से बात की। पुलिस, मृतकों और घायलों के परिवारीजनों को सूचना देने के साथ ही आगे की कार्यवाही में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।