Father hanged himself in the room 2 year old child sat outside the door कमरे में फंदे से लटका पिता, बाहर दरवाजे से सटकर बैठा रहा 2 साल का मासूम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कमरे में फंदे से लटका पिता, बाहर दरवाजे से सटकर बैठा रहा 2 साल का मासूम

मेरठ में घर भीतर पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, दरवाजे से सटकर बैठा दो साल का मासूम ये दृश्य देखता रहा। उस वक्त पत्नी बैंक के काम से घर से बाहर थी।

Tue, 10 Feb 2026 10:40 AMPawan Kumar Sharma कार्यालय संवाददाता, मेरठ
share
कमरे में फंदे से लटका पिता, बाहर दरवाजे से सटकर बैठा रहा 2 साल का मासूम

यूपी के मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। घर के भीतर फांसी लगाते पिता और बाहर दरवाजे से सटकर बैठे दो साल का मासूम का दृश्य हर किसी की आंखों को नम कर दिया। 40 वर्षीय युवक ने तार का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उस वक्त पत्नी बैंक के काम से घर से बाहर थी। घर में उनका मासूम बेटा था, जो काफी देर तक कमरे के दरवाजे से सटा बैठा रहा। इस घटना से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया।

विजयनगर के रहने वाले योगेश चंद्रा के मकान में रजनीश सैनी, अपनी पत्नी बबीता और बेटे के साथ किराए पर रहते थे। बबीता एक कॉलेज में सहायक शिक्षिका हैं और इन दिनों चाइल्ड केयर लीव पर है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह काम से बाहर गई हुईं थीं। इस दौरान रजनीश मासूम बेटे के साथ घर पर थे। बताया गया कि पत्नी के बाहर जाते ही रजनीश ने तार का फंदा बनाकर स्टोर रूम में फांसी लगा ली। इस दौरान उनका दो साल का बेटा बाहर दरवाजे से सटा बैठा रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई प्रेमिका के साथ वेलेंटाइन मनाने के लिए की पुरानी की हत्या, शव फेंककर हुआ फरार

अंदर का दृश्य देख बदहवास हो गई बबीता

काफी देर बाद जब बबीता बैंक से लौटकर घर पहुंचीं तो पति को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। घर के भीतर कमरे की चौखट पर उनका बेटा बैठा मिला। पति को आवाज दी पर कोई जवाब नहीं आया। अंदर देखा तो स्टोर रूम का दरवाजा बंद था। शंका बढ़ने पर पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़ा तो भीतर रजनीश का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही बबीता बदहवास हो गई और पति को नीचे उतारने की गुहार लगाने लगी।

पहले बुलंदशहर में थी बबीता की तैनाती

उधर, सूचना मिलते ही सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। कुछ देर में रजनीश के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने बहू पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस के अनुसार, रजनीश और बबीता की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। बबीता की पहली तैनाती बुलंदशहर में थी और जुलाई 2023 में मेरठ तबादला हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकान हड़पने के लिए AI से बना दिया मुनीम का अश्लील वीडियो, बुजुर्ग ने की खुदकुशी

बेटे की देखभाल के लिए रजनीश ने छोड़ दी जॉब

रजनीश पहले प्राइवेट जॉब में थे, लेकिन बच्चे की देखभाल के लिए काम छोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जांच रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीसरी शादी करने जा रहा था दूल्हा, फेरों से पहले पहली पत्नी ने पहुंचाया हवालात
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।