फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने किया कांड, पेशाब करने के बहाने हुआ फरार
मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो सगी बहनों की शादी एक साथ दो भाइयों के साथ थी। लेकिन फेरों से ठीक पहले एक दूल्हा पेशाब के बहाने मौके से फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला।

भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर तरफ जश्न का माहौल है। हालांकि कही-कही से कुछ हैरान और चौंकाने वाला भी मामला सामने आ रहा है। ताजा मामला कृष्ण नगरी मथुरा का है। जहां एक दूल्हे ने फेरे से पहले पेशाब करने के बहाने स्टेज से ही फरार हो गया। इससे दुल्हन के सारे अरमानों पर पानी फिर गया। वहीं, देर रात तक पंचायत भी चलती रही।
ये मामला गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक यहां दो सगी बहनों की शादी एक साथ हो रही थी। लेकिन फेरे से पहले ही एक दूल्हे ने ये कांड कर दिया। दरअसल, राजस्थान के कामा क्षेत्र के गांव से दो भाई बारात लेकर गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे थे। शादी की सभी रस्में धूमधाम से चल रही थीं। नाच-गाना, दावत और वरमाला की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। दुल्हन बनीं दोनों सगी बहनें स्टेज पर थीं और परिवार में खुशी का माहौल था। इसी बीच दूल्हा बने बड़े भाई ने फेरे से पहले पेशाब जाने का बहाना बनाया और स्टेज से नीचे उतर गया। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों को शक हुआ।
दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी
वर पक्ष उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि दूल्हा मौके से फरार हो चुका है। दूल्हे के अचानक गायब हो जाने से शादी समारोह का माहौल पूरी तरह दुख बदल गया। लोगों ने दूल्हे को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वहीं, दुल्हन बनीं दोनों बहनों के हाथों में लगी मेंहदी सूखती रह गई। एक बहन के शादी के सपनों पर पानी फिर गया। वहीं वधू पक्ष के लग के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना लड़की पक्ष द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरी लड़की के साथ फरार होने का आरोप
वहीं, लड़के पक्ष के कुछ लोगों को गांव के लोगों ने वहीं रोक लिया। पूरी रात पंचायत का दौर चलता रहा। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दूल्हा थाना शेरगढ़ के गांव से अपने रिश्तेदार के यहां से लड़की लेकर फरार हो गया है, वहीं थाना शेरगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मौखिक तहरीर मिली है। दूल्हे की तलाश जारी है। युवक के मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।




साइन इन