now 4 amrit bharat trains from gorakhpur to delhi these trains of chhapra barabanki route canceled see list अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए 4 अमृत भारत, छपरा-बाराबंकी रूट की ये ट्रेनें निरस्त; देखें लिस्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए 4 अमृत भारत, छपरा-बाराबंकी रूट की ये ट्रेनें निरस्त; देखें लिस्ट

दिल्ली के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को त्योहारों और गर्मी की छुट्टियों में काफी सहूलियत होगी। चार अमृतभारत के चलने से गोरखपुर से और होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की संख्या 17 पहुंच गई है। उधर, छपरा से बाराबंकी रूट पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशन के लिए ब्लॉक लिया गया है।

Sun, 10 Aug 2025 07:59 AMAjay Singh मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
share
अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए 4 अमृत भारत, छपरा-बाराबंकी रूट की ये ट्रेनें निरस्त; देखें लिस्ट

Railway News: गोरखपुर से होते हुए दिल्ली जाने वाली अमृतभारत ट्रेनों की संख्या अब चार पहुंच गई है। ये पूरे देश में सर्वाधिक है। वर्तमान में सीतामढ़ी-अयोध्या, मोतिहारी-आनंद विहार, दरभंगा-दिल्ली अमृतभारत चल रही है जबकि दिल्ली-सीतामढ़ी अमृतभारत का नियमित संचलन शनिवार से शुरू हुआ है। चार अमृतभारत के चलने से गोरखपुर से और होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की संख्या 17 पहुंच गई है। दिल्ली के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को त्योहारों और गर्मी की छुट्टियों में काफी सहूलियत होगी। उधर, छपरा से बाराबंकी रूट पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग सिस्टम लगाने के क्रम गोविन्दनगर-टिनिच-गौर-बभनान (24.64 किमी.) के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशन के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते 18 और 19 को कुछ ट्रेनें निरस्त तो कुछ डायवर्ट कर चलाई जाएंगी। कुछ ट्रेनों को रीशिड्यूल किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

कब-कब चलेंगी अमृत भारत ट्रेनें

4048/14047 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत सप्ताह में एक दिन चलेगी। दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत 9 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को दिल्ली से दोपहर 2.00 बजे प्रस्थान कर भोर में 3.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर दिन में 10.45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 अगस्त से प्रत्येक रविवार को सीतामढ़ी से रात 10.15 बजे प्रस्थान कर सुबह 5.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर रात 10.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर में वकील अखिलेश दुबे की क्यों हो रही इतनी चर्चा? चल रहा था कौन सा खेल

इन ट्रेनों को दो दिन के लिए किया गया है निरस्त

-भटनी एवं अयोध्या धाम से 18 एवं 19 अगस्त को चलने वाली 65115/65116 भटनी-अयोध्या धाम-भटनी मेमू।

-गोरखपुर एवं लखनऊ से 19 अगस्त को चलने वाली 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस।

-छपरा से 17 अगस्त को चलने वाली 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस।

-लखनऊ एवं पाटलिपुत्र से 19 अगस्त को चलने वाली 15034/15033 लखनऊ-पाटलीपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस।

-गोरखपुर एवं बहराइच से 18 एवं 19 अगस्त को चलने वाली 05131/05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर स्पेशल।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर में किन्नर और 12 साल के मुंहबोले भाई की हत्या, कमरे में मिले दोनों के शव

-नकहा एवं नौतनवा से 18 एवं 19 अगस्त को चलने वाली 55071/55072 नकहा-नौतनवा-नकहा पैसेंजर।

-गोरखपुर से 18 एवं 19 अगस्त को चलने वाली 55031 गोरखपुर-गोण्डा पैसेंजर।

-गोरखपुर से 18 एवं 19 अगस्त को चलने वाली 55093 गोरखपुर-गोण्डा पैसेंजर।

-गोण्डा से 18 एवं 19 अगस्त को चलने वाली 55091 गोण्डा-सीतापुर सिटी पैसेंजर।

-गोरखपुर से 20 एवं 21 अगस्त को चलने वाली 55075 एवं 55073 गोरखपुर-बढ़नी पैसेंजर।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।