transgender and his 12 year old adopted brother murdered in kanpur bodies of both found in room कानपुर में किन्नर और 12 साल के मुंहबोले भाई की हत्या, कमरे में मिले दोनों के शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कानपुर में किन्नर और 12 साल के मुंहबोले भाई की हत्या, कमरे में मिले दोनों के शव

रिटायर्ड फौजी अभिमन्यु के मकान में 12 वर्षीय मुंहबोले भाई देव के साथ रहता था। चार दिन से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। अनहोनी की आशंका हुई तो शनिवार को मैनपुरी से मां गुड्डी देवी, पिता ब्रजेश दुबे और बहन चांदनी घर पहुंचे। मकान का मुख्य द्वार बंद था।

Sun, 10 Aug 2025 05:51 AMAjay Singh संवाददाता, कानपुर
share
कानपुर में किन्नर और 12 साल के मुंहबोले भाई की हत्या, कमरे में मिले दोनों के शव

यूपी के कानपुर के हनुमंत विहार के खाड़ेपुर में एक किन्नर और उसके 12 साल के मुंहबोले भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। तीन दिनों तक फोन न उठने पर शनिवार को परिजन मकान में पहुंचे तो किन्नर का शव दीवान में ठुंसा मिला जबकि उसके भाई का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने दो परिचितों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है।

मैनपुरी के किशनी धरमंगतपुर निवासी 25 वर्षीय काजल किन्नर खाड़ेपुर में रिटायर्ड फौजी अभिमन्यु के मकान में 12 वर्षीय मुंहबोले भाई देव के साथ रहता था। चार दिन से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। अनहोनी की आशंका के चलते शनिवार को मैनपुरी से मां गुड्डी देवी, पिता ब्रजेश दुबे और बहन चांदनी घर पहुंचे। मकान का मुख्य द्वार बंद था। घर के अंदर से तेज बदबू आ रही थी। काफी आवाज देने के बाद भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने मकान मालिक अभिमन्यु को सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवक को अगवा कर लूट के मामले में पुलिसवालों पर भी शक, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

अभिमन्यु दूसरी चाबी लेकर पहुंचे और दरवाजा खोला तो देव की लाश जमीन पर पड़ी थी जबकि काजल की लाश दीवान के अंदर मिली है। घर की अलमारी खुली थी और सामान भी गायब था। पुलिस को जांच के दौरान कमरे के अंदर शराब की बोतल और नमकीन के खाली पैकेट मिले हैं। परिजनों ने आलोक उर्फ गोलू शर्मा और हेमराज उर्फ अजय सविता पर दोनों की हत्या का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद कमरे की धुलाई की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: यूपी के इन शिक्षकों को जल्द मिलेगा प्रमोशन, 15 साल बाद मिल रहा मौका

क्या बोली पुलिस

एडीसीपी साउथ योगेश कुमार ने बताया कि किन्नर और उसके भाई का शव कमरे में मिला है। प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। एक दो दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।