5600 करोड़ के घोटाले के आरोपी हीरा गोल्ड एक्जिम कंपनी के सीईओ पर शिकंजा, लखनऊ में केस
चिट फंड कंपनी हीरा गोल्ड एक्जिम प्रालि. के सीईओ व 5600 करोड़ के घोटाले के आरोपी नौहेरा नन्ने साहब शेख पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। उनके खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

चिट फंड कंपनी हीरा गोल्ड एक्जिम प्रालि. के सीईओ व 5600 करोड़ के घोटाले के आरोपी नौहेरा नन्ने साहब शेख पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। उनके खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। विश्वास खंड-3 निवासी व्यवसायी सय्यद लरेब ने मुकदमा दर्ज कराया है। व्यवसायी और उनकी पत्नी को गोल्ड में निवेश के नाम पर 36 फीसद अधिक रिटर्न का हवाला देकर ठगी की गई। सीईओ के खिलाफ तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में सैकड़ों मुकदमे दर्ज हैं।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मुकदमा एसीपी ब्रजभान सिंह के निर्देश पर दर्ज हुआ है। विश्वासखंड तीन निवासी सय्यद लरेब अहमद के मुताबिक वर्ष 2016 में उन्हें हीरा गोल्ड एक्जिम प्रालि कंपनी के बारे जानकारी हुई। सीईओ नौहेरा नन्ने साहब शेख से संपर्क हुआ। उन्होंने कंपनी की योजनाएं गोल्ड और हीरे में निवेश के बारे में 36 फीसद अधिक तक रिटर्न देने को कहा। कंपनी के द्वारा फर्म की प्रोफाइल और लोगों के निवेश के बारे में जानकारी दी गई। जाल में फस गया। पत्नी आइशा लरेब के नाम पर नवंबर 2016 में पांच लाख रुपये का निवेश किया।
रुपये कंपनी के हीरा रिटेल हैदराबाद प्राइवेट लिमिटेड और हीरा ग्रुफ एक्जिम के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। अपने नाम से 10 लाख रुपये का निवेश किया। 18 अगस्त 2017 तक मासिक रिटर्न कंपनी द्वारा दिया गया। मई 2018 से रिटर्न देना बंद कर दिया गया। कंपनी को कई शिकायते की गई पर अधिकारी टाल मटोल करते रहे। सीईओ नौहेरा नन्ने साहब से संपर्क किया गया। मूल रकम की मांग की। सीईओ टाल मटोल करने लगे। विरोध पर धमकी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह लखनऊ में कंपनी के खिलाफ पहला मुकदमा है।
ईडी कर रही जांच, अक्टूबर 2018 में हुआ था गिरफ्तार
कंपनी का सीईओ नौहेरा शेख जेल में है। उसे वर्ष 2018 में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है। कंपनी के खिलाफ सैकड़ों मुकदमे अन्य प्रदेशों में दर्ज हैं।




साइन इन