18 female recruits who were undergoing training at PTS-PAC have quit their police jobs In Gorakhpur यूपी में एक साथ 18 महिला रिक्रूटों ने पुलिस की नौकरी को कहा अलविदा, पीटीएस-पीएसी में ले रही थीं ट्रेनिंग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में एक साथ 18 महिला रिक्रूटों ने पुलिस की नौकरी को कहा अलविदा, पीटीएस-पीएसी में ले रही थीं ट्रेनिंग

गोरखपुर में एक साथ 18 और महिला रिक्रूटों ने इस्तीफा दे दिया। इससे पहले 37 महिलाओं का नौकरी से मोहभंग हो चुका है। महिलाओं ने मौजूदा नौकरी से बेहतर विकल्प मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।

Sat, 15 Nov 2025 06:52 PMDinesh Rathour गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता
share
यूपी में एक साथ 18 महिला रिक्रूटों ने पुलिस की नौकरी को कहा अलविदा, पीटीएस-पीएसी में ले रही थीं ट्रेनिंग

यूपी में महिला सिपाही के रूप में भर्ती पीटीएस और पीएसी में प्रशिक्षण ले रही 18 और महिला रिक्रूटों ने इस्तीफा दे दिया है। मौजूदा नौकरी से बेहतर विकल्प मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। इससे पहले पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण ले रही 37 महिला रिक्रूटों ने इस्तीफा दिया था।हाल ही में महिला सिपाही के रूप में चयनित कई प्रशिक्षु युवतियों को अन्य विभागों में नौकरी के अवसर मिल गए। बेहतर करियर विकल्प मिलने पर उनका वर्दी से मोहभंग हो गया। उन्होंने पुलिस सेवा से खुद को अलग कर लिया।

गोरखपुर पुलिस लाइंस, पीटीएस और पीएसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 55 महिला रिक्रूटों ने ट्रेनिंग के बीच ही एक के बाद एक-कर इस्तीफा दे दिया। इन महिला आरक्षियों को 15 जून को नियुक्ति पत्र मिला था। इसके बाद तुरंत पुलिस लाइंस में ट्रेनिंग शुरू हो गई थी। इन महिलाओं ने फिजिकल, ड्रिल, कानून व्यवस्था और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसी बीच कई प्रशिक्षुओं को अन्य विभागों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और केंद्रीय सेवाओं में नौकरी का अवसर मिल गया। इन रिक्रूटों ने पहले से नौकरी से जुड़ी कई परीक्षाओं में हिस्सा लिया था। परिणाम आने पर उन्होंने दूसरी नौकरी का चयन कर लिया।

सभी आवेदन मुख्यालय भेजे गए

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन महिला रिक्रूटों ने नई नौकरी को पुलिस सेवा की तुलना में बेहतर कॅरियर विकल्प मानते हुए इस्तीफा देना उचित समझा। प्रशिक्षण विभाग ने सभी के आवेदन मुख्यालय भेज दिए हैं और औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की स्थिति नई नहीं है। कई बार प्रशिक्षु नियुक्ति के बाद अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो जाते हैं और वहां ज्वाइन कर लेते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60 हजार में बंगाल से लाई गई दुल्हन, शादी के 18 दिन बाद लगा दिया 'चूना'
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह योगी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।