noose broke twice wife felt drama but third time husband committed suicide in front of the children दो बार फंदा टूटा…पत्नी को लगा ड्रामा; तीसरी बार में पिता ने बच्चों के सामने दे दी जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दो बार फंदा टूटा…पत्नी को लगा ड्रामा; तीसरी बार में पिता ने बच्चों के सामने दे दी जान

कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां खाना बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक पति ने बच्चों के सामने ही फंदा लगाने की कोशिश की। दो बार रस्सी टूटने पर पत्नी को लगा कि वह नाटक कर रहा है, लेकिन कुछ देर बाद जब वह कमरे में पहुंची तो पति का शव रस्सी से लटक रहा था।

Mon, 17 Nov 2025 07:47 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
दो बार फंदा टूटा…पत्नी को लगा ड्रामा; तीसरी बार में पिता ने बच्चों के सामने दे दी जान

यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चकेरी के विराटनगर में खाना बनाने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद रविवार शाम को पति ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के समय उसके दोनों बच्चे कमरे में मौजूद थे और पत्नी बाहर थी। दो बार फंदा टूटा तो पत्नी को लगा कि पति नाटक कर रहा है। कुछ देर बाद जब वह कमरे में पहुंची तो पति का शव रस्सी से लटक रहा था।

मूलरूप से बांदा के मवई घाट जसपुरा के रहने वाले 38 साल के अशोक सिंह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। परिवार में पत्नी विश्व मोहिनी और दो बेटे नौ वर्षीय नमन व छह वर्षीय अंश है। अशोक के चाचा विनोद सिंह ने बताया कि तीन माह पहले नौकरी छूटने के बाद भतीजा विराटनगर में आकर रहने लगा था। बेरोजगारी की वजह से वह मानसिक तनाव में रहता था और शराब पीने लगा था। इसी बात पर उसका अक्सर पत्नी विश्व मोहिनी से विवाद होता था। रविवार शाम को खाना बनाने को लेकर भतीजे का बहू से विवाद हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाय काटने वाला मिल जाए तो उसकी गर्दन काट देनी चाहिए: भाजपा MLA नंद किशोर गुर्जर

इसके बाद भतीजा जान देने की धमकी देते हुए कमरे में चला गया। उसने बच्चों के सामने ही दो बार फंदा लगाया लेकिन किसी कारण रस्सी टूटती रही। बाहर मौजूद उसकी पत्नी को लगा कि अशोक दिखावा कर रहा है। उसके बाद वह अपने कामों में व्यस्त हो गई। बच्चों ने जब उसे बाहर आकर घटना की जानकारी दी तो वह अंदर पहुंची। हालांकि तब तक अशोक की मौत हो चुकी थी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांके बिहारी मंदिर में सेवायत के साथ अभद्रता, अनुज चौधरी ने कॉलर पकड़कर खींचा

हेयर सैलून दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान

उधर, हरदोई शहर के लखनऊ रोड स्थित मोहल्ला बेहटा चांद में हेयर सैलून दुकानदार ने घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला बेहटा चांद निवासी राजू शहर में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सब्जी मंडी गेट के पास हेयर सैलून की दुकान चलाता था पत्नी आशारानी ने बताया कि रोज की तरह शाम को राजू घर के अंदर कमरे में सो गया था। सोमवार की सुबह अचानक किसी बात से खफा होकर घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया प्रथम दृश्यता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।