ASP Anuj Chaudhary caught hold of the collar of the temple sevayat and pulled him in Banke Bihari temple बांके बिहारी मंदिर में सेवायत के साथ अभद्रता, ASP अनुज चौधरी ने कॉलर पकड़कर खींचा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बांके बिहारी मंदिर में सेवायत के साथ अभद्रता, ASP अनुज चौधरी ने कॉलर पकड़कर खींचा

बांके बिहारी मंदिर में रविवार को धीरेंद्र शास्त्री के आगमन के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मंदिर परिसर में तैनात ASP अनुज चौधरी ने पूजा कराने पहुंचे सेवायत के साथ अभद्रता की। एएसपी ने सेवायत को कॉलर पकड़कर खींच दिया।

Mon, 17 Nov 2025 05:37 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मथुरा
share
बांके बिहारी मंदिर में सेवायत के साथ अभद्रता, ASP अनुज चौधरी ने कॉलर पकड़कर खींचा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री रविवार को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पूजा करा रहे है एक सेवायत को एएसपी अनुज चौधरी ने कॉलर पकड़कर खींच दिया। फिर धक्का देते हुए उसे दूसरी तरफ ले गए। धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में लगे सेवायतों और पदयात्रा के संयोजकों ने अनुज चौधरी के साथ ही यूपी पुलिस अभद्रता का आरोप लगाया। वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के समापन के बाद धीरेंद्र शास्त्री लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलकर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके सहयोगी भी साथ थे। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें मुख्य मार्ग से न ले जाकर ऊबड़-खाबड़ और संकरे रास्तों से होते हुए मंदिर तक पहुंचाया। मंदिर पहुंचने पर स्थिति तब बिगड़ गई, जब धीरेंद्र शास्त्री को पूजा कराने जा रहे एक सेवायत के साथ वहां तैनात ASP अनुज चौधरी ने कथित तौर पर अभद्रता की और उसका कॉलर पकड़कर जोर से खींच लिया। इसी दौरान सेवायत के हाथ में मौजूद पूजा की थाली छिटककर गिर गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश बांटने वालों को दी जा रही सुरक्षा, धीरेंद्र शास्त्री पर स्वामी की टिप्पणी

अब दिल्ली से कश्मीर तक निकलेगी यात्रा

उधर, हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग को समर्थन जुटाने के लिये सात नवंबर को दिल्ली से पदयात्रा शुरू हुई जो फरीदाबाद, पलवल होते हुए करीब 170 किमी चलते हुए रविवार को वृंदावन पहुंची। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दिल्ली से कश्मीर तक यात्रा निकालने की घोषणा की। उन्होंने हिन्दुओं को प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने, रोज रामचरित मानस और गीता के एक-एक श्लोक का अध्ययन करने तथा संस्कृत पढ़ने का आह्वान किया। जगद्गुरु ने कहा कि संसद में 370 सीट होने पर निश्चित तौर पर हिन्दू राष्ट्र बनेगा, उसी के लिये यह जनजागरण किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाय काटने वाला मिल जाए तो उसकी गर्दन काट देनी चाहिए: भाजपा MLA नंद किशोर गुर्जर

वहीं, बागेश्वर महाराज धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने हिन्दू बच्चों को पक्का सनातनी बनाने के लिए जुड़ो और जोड़ो, भगवा अभियान, साधु-संतों का कमंडल व मंडल, घर वापसी अभियान और तीर्थ स्थलों पर मांस-मदिरा की बिक्री रोकने के पांच संकल्प दिलाए। उन्होंने अवैध धर्मान्तरण रोकने के लिये इससे प्रभावित क्षेत्रों में भी यात्रा निकालने की घोषणा की। सभा में शामिल हुए संत-महंत और कथावाचकों ने कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा दोहराया। सनातन बोर्ड का गठन, धार्मिक स्थलों से अतिक्रमण हटने, गायों के कत्लेआम पर रोक, गंगा-यमुना के शुद्धिकरण आदि समस्याओं का निदान हिन्दू राष्ट्र होना बताया। सभा संपन्न होने के बाद बागेश्वर महाराज ने श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन किए

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।