BJP MLA Nand Kishore Gurjar said if a cow slaughterer is found his neck should be slit गाय काटने वाला मिल जाए तो उसकी गर्दन काट देनी चाहिए; भाजपा MLA नंद किशोर गुर्जर बोले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गाय काटने वाला मिल जाए तो उसकी गर्दन काट देनी चाहिए; भाजपा MLA नंद किशोर गुर्जर बोले

गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर कोई गाय काटने वाला मिल जाए तो उसके सामने हाथ नहीं जोड़ने चाहिए, बल्कि उसकी गर्दन काटनी चाहिए। भाजपा एमएलए का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Mon, 17 Nov 2025 03:50 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
गाय काटने वाला मिल जाए तो उसकी गर्दन काट देनी चाहिए; भाजपा MLA नंद किशोर गुर्जर बोले

यूपी के गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर एक बार फिर विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई गाय काटने वाला मिल जाए तो उसके सामने हाथ नहीं जोड़ने चाहिए, बल्कि उसकी गर्दन काटनी चाहिए। भाजपा एमएलए का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर एक सभा को संबोधित करने सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा, "केवल हिंदू चुप रहता है। मां जानकी जी को कोई किताब पढ़कर लाए क्या बोला जा रहा है कि मां सीता राम जी की बहन थी। कुछ भी बोल रहा है। एक मौर्या कुछ भी बोलता है। जितने भी देवी-देवता हैं उनका मजाक उड़ाता है और हम मजाक सुनते हैं। ऐसे लोगों को ठीक करने का काम करना चाहिए। मैं सहारनपुर की भूमि पर कहने आया हूं। महाराज जी कह रहे थे कि गाय काटने वाला मिल जाए तो उसके हाथ जोड़ना चाहिए लेकिन मेरा कहना है कि उसकी गर्दन काट देनी चाहिए। गाय हमारी मां है। हमने कानून हाथ में नहीं लिया है। लेकिन अपनी मां की रक्षा करने का अधिकार हर बच्चे को है। वो ब्रह्मांड की जननी है। गाय देश की मां है ये वेद में भी कहा गया है। इसलिए कमजोर होने की जरूरत नहीं है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमीरपुर में स्वामी प्रसाद मौर्य को दिखाए गए काले झंडे, मुर्दाबाद के नारे भी लगे

पहले दिन-दहाड़े काटी जाती थीं गायें

लोनी विधायक ने आगे कहा कि पहले हड्डी-मांस की फैक्ट्रियां चलती थी। दिन-दहाड़े गाय काटी जाती थी। बेटियों को दिन दहाड़े उठा लिया जाता था। गोली मार दी जाती थी। सहारनपुर में जितने जेहादी हैं, उतने तो मेरी चार गलियों में हैं। लेकिन अब कोई उंगली उठाने की हिम्मत नहीं करता है। आज महिलाएं सोना पहनकर उन्हीं बस्तियों से गुजरती हैं। जहां कभी 5 बजे के बाद पुरुष भी नहीं निकलते थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।