Nitin Naveen has said that Yogi Adityanath will be the CM face in the UP assembly elections योगी आदित्यनाथ ही होंगे सीएम चेहरा; यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नितिन नवीन का बड़ा ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी आदित्यनाथ ही होंगे सीएम चेहरा; यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नितिन नवीन का बड़ा ऐलान

यूपी विधानसभा का चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। इस बात का खुलासा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी अपने मौजूदा नेतृत्व के तहत ही चुनाव लड़ेगी।

Thu, 23 April 2026 11:57 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी आदित्यनाथ ही होंगे सीएम चेहरा; यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नितिन नवीन का बड़ा ऐलान

UP News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ हीआगामी चुनावों में पार्टी का चेहरा बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने मौजूदा नेतृत्व के तहत ही चुनाव लड़ेगी और विकास तथा सुशासन के आधार पर जीत का दावा करती है।

एक मीडिया चैनल को दिए साक्षात्कार में नितिन नवीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जो राज्य कभी अपराध, रंगदारी और जातिवाद की राजनीति के लिए बदनाम था, वह आज विकास और सुशासन की नई पहचान बना चुका है। उन्होंने कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और एक्सप्रेसवे नेटवर्क को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। आम जनता की प्राथमिक जरूरतों-जैसे सुशासन, विकास और बुनियादी सुविधाओं पर सरकार ने प्रभावी काम किया है, जिसका परिणाम चुनावों में भी दिखाई देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी का आदेश, स्पेशल टीम बना सुलझाएं जमीन के झगड़े; कब्जा करने वालों की खैर नहीं

नवीन ने कहा कि गरीब कल्याण योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री अन्न योजना जैसी पहल, का जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन हुआ है। साथ ही राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया जा रहा है, जिससे कई शहर आधुनिक और विकसित शहरी केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन उपलब्धियों के आधार पर भाजपा उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और चुनावी जीत की ‘हैट-ट्रिक’ पूरी करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नितिन-सम्राट की बैठक में तावड़े दिखे; बहुमत के बाद विस्तार; BJP से कौन मंत्री?

उतराखंड में भी पुष्कर धामी के नेतृत्व में लड़ेगी भाजपा

उत्तराखंड को लेकर नितिन नवीन ने कहा कि वहां भी पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने धामी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चुनौतियों के बावजूद राज्य में विकास कार्यों पर प्रभावी ढंग से काम किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 में अपेक्षा से कम प्रदर्शन पर उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ क्षेत्रों में पार्टी उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी। हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने में जुटी है और अंतिम जनादेश भाजपा के पक्ष में ही रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम से मिलने पहुंचे सम्राट, नितिन से भी मिले
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।