National Kabaddi player anushka kidnapped and murdered in UP skeleton like body recovered in meerut यूपी में अब कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी की अपहरण कर हत्या, कंकालनुमा शव बरामद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में अब कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी की अपहरण कर हत्या, कंकालनुमा शव बरामद

यूपी के गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के बाद अब मेरठ में नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या कर दी गई है। कंकरखेड़ा में रोहटा रोड के नाले से अनुष्का का कंकालनुमा शव बरामद किया गया है। 15 अप्रैल को अनुष्का का अपहरण कर लिया गया था।

Mon, 1 June 2026 07:15 AMYogesh Yadav मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share
यूपी में अब कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी की अपहरण कर हत्या, कंकालनुमा शव बरामद

Kabaddi player Murder: यूपी में अब नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या कर दी गई है। फास्टफूड की दुकान चलाने वाले एक युवक ने अपहरण के बाद हत्या कर दी। अनुष्का का 15 अप्रैल को अपहरण किया गया था। उसी रात ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को रोहटा रोड स्थित नाले में फेंक दिया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रविवार रात हत्या का खुलासा हुआ। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अनुष्का का कंकाल नुमा शव रोहटा रोड के नाले से बरामद कर लिया है। इससे पहले गाजियाबाद में पैरा एथलीट गौरव त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव निवासी अनुष्का पुत्री नेमपाल कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी थी और फिलहाल कंकरखेड़ा के शोभापुरा में किराए पर रह रही थी। अनुष्का कंकरखेड़ा में ही कृष्णा पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वह 15 अप्रैल की रात को लापता हो गई थी। 16 अप्रैल को कंकरखेड़ा थाने में अनुष्का के पिता नेमपाल ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रापर्टी डीलर ने लखनऊ में बिल्डर की कराई हत्या, पांच लाख की दी सुपारी

एडीजी से शिकायत पर हरकत में आई पुलिस

डेढ़ महीने तक अनुष्का का पता न चलने पर दो दिन पहले अनुष्का के परिजनों ने एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर से इस मामले में शिकायत की थी। एडीजी की फटकार के बाद पुलिस एक्टिव हुई और छानबीन दोबारा शुरू की और श्याम धानक निवासी चंडीगढ़ (मूल निवासी देहरादून, उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया।

बकाया मांगने पर धमकी से बिगड़ी बात

आरोपी रोहटा रोड पर ही फ्रेश बाइट नाम से फास्ट फूड कॉर्नर चलाता था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अनुष्का फास्ट फूड कॉर्नर पर अक्सर अपनी सहेली के साथ फास्ट फूड खाने के लिए आती थी। अनुष्का पर श्याम के करीब 3600 रुपये बकाया थे। 15 अप्रैल की रात को भी करीब 10:00 बजे अनुष्का श्याम के फास्ट फूड कॉर्नर पर पहुंची थी। इस दौरान श्याम ने अपने पैसे मांगे। अनुष्का ने इस दौरान मजाक में कह दिया कि वह छेड़छाड़ का केस दर्ज करा देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के कपड़ा व्यापारी से यूपी में 20 लाख की लूट, हाईवे पर कार रोककर वारदात

जबरन शराब पिलाकर ईंट से कूंचा सिर

इसी बात की खुन्नस में श्याम धानक ने अनुष्का का अपहरण किया उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उसे रोहटा रोड पर ले जाकर सिर पर ईंट से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अनुष्का की लाश को नाले में धकेल दिया। हत्या करने के बाद आरोपी चंडीगढ़ फरार हो गया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार देर रात कंकाल नुमा शव नाले से बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, गाजियाबाद में मिली लाश; जानें मर्डर की वजह
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।