डॉक्टर पति किडनैपिंग केस में नया खुलासा: आरोपी कमालुद्दीन ने की हैं 3 शादियां, दूसरी पत्नी है हिन्दू
कमालुद्दीन ने पहली शादी सुल्तानपुर की लड़की से की। उससे 2 बच्चे हैं। इसके अलावा ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक हिंदू लड़की से भी शादी की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस को फेसबुक पर हिंदू लड़की के नाम की प्रोफाइल से कमालुद्दीन के साथ बनाई कई रील मिली हैं।

यूपी के गोरखपुर में सरकारी डॉक्टर के पति और अस्पताल संचालक अशोक जायसवाल के अपहरण के मुख्य आरोपित कमालुद्दीन ने तीन शादियां की थीं, इसमें से दूसरी शादी हिंदू युवती से की थी। युवती का नकाब पहनकर कलमा पढ़ते वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कमालुद्दीन के जेल जाने के बाद उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके अलावा भी दो पत्नियां हैं। सोशल मीडिया पर कमालुद्दीन के बीएमडब्लू कार के साथ भी कई वीडियो हैं। पुलिस ने अब सभी पहलुओं पर जांच तेज कर दी है।
कमालुद्दीन ने पहली शादी सुल्तानपुर की लड़की से की। उससे दो बच्चे हैं। इसके अलावा ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक हिंदू लड़की से भी शादी की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस को फेसबुक पर हिंदू लड़की के नाम की प्रोफाइल से कमालुद्दीन के साथ बनाई कई रील मिली हैं। इसमें लड़की कमालुद्दीन को अपना हसबैंड भी बता रही हैं। उसके साथ कई जगह काले बुर्के में भी नजर आ रही है। दोनों ने कई गाने पर रील बनाई है।
रमजान के अलविदा पर भी एक रील बनाई गई है। इसमें लड़की ने अपने हाथ पर कमालुद्दीन का नाम मेहंदी से लिखा है। हर रील में वह कमालुद्दीन के साथ जीने-मरने की कसमें खाती दिख रही है। एक रील में वह अपने हाथ की चोट को दिखा रही है। इसके साथ सैड सॉन्ग भी लगाया है। अब पुलिस युवती को भी ट्रेस कर रही है। उससे भी पूछताछ की जा सकती है।
सफेदपोश और दबंगों के साथ कमालुद्दीन का उठना-बैठना
गोरखपुर शहर और साउथ के इलाके के सफेदपोश और दबंगों के साथ कमालुद्दीन का उठना-बैठना था। डॉक्टर के पति के अपहरण में नाम आने के बाद फेसबुक से लोग उसके साथ की फोटो डिलीट कर रहे हैं। गोरखपुर के दबंगों और सांसद का चुनाव लड़ने वाली एक प्रत्याशी के साथ भी कमालू की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है।
चोर से किडनैपर बनने की गुत्थी सुलझा रही पुलिस
कमालुद्दीन ऑटो लिफ्टर से किडनैपर कैसे बना? इस सवाल का जवाब ढूंढती हुई पुलिस उसकी लग्जरी लाइफ और गर्लफ्रेंड तक पहुंच गई। सामने आया कि कमालुद्दीन गोरखपुर से 40 किमी दूर सिकरीगंज इलाके के जद्दीपट्टी का रहने वाला है। यहां उसका भाई हैदर भी रहता है। वह डीजे और शामियाना का काम करता है। इस इलाके में शादी कहीं भी हो, लेकिन डीजे हैदर का ही बजता है।
वारंट पर कमालुद्दीन को गोरखपुर लाएगी पुलिस
दरअसल, अपहरण के केस में गोरखपुर पुलिस कमालुद्दीन की तलाश में थी तो वह रायबरेली में चोरी के मामले में जारी एनबीडब्लू में कोर्ट में हाजिर हो गया था। अब पुलिस ने वारंट बी हासिल कर लिया है और उसे लेकर गोरखपुर आएगी। पुलिस उससे अपहरण की कहानी समझना चाहती है कि आखिर उसने क्यों या किसके कहने पर डॉक्टर के पति का अपहरण किया था।
इन सवालों का जवाब जानेगी पुलिस
-कमालुद्दीन सऊदी अरब से वापस कब आया?
-डॉक्टर के पति के अपहरण की प्लानिंग क्यों और कब की? इसमें और कौन शामिल था?
-कमालुद्दीन ने क्या इससे पहले भी क्या अपहरण की घटना को अंजाम दिया है।
-अपहरण को बदमाशों की टीम कैसे बनाई? किसको क्या टास्क दिया?




साइन इन