Nephew assaulted his aunt, woman killed him with hammer and then went to police station मामी पर भांजे की नीयत हुई खराब, अकेला देखकर इज्जत पर डाला हाथ, महिला ने उतारा मौत के घाट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मामी पर भांजे की नीयत हुई खराब, अकेला देखकर इज्जत पर डाला हाथ, महिला ने उतारा मौत के घाट

बुलंदशहर में हथौड़े से पीटकर भांजे की हत्या करने के बाद मामी खुद ही थाने पहुंच गई। इज्जत पर हाथ डालने पर भांजे को मौत के घाट उतारने की बात पुलिस से कही है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Fri, 31 Oct 2025 06:06 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share
मामी पर भांजे की नीयत हुई खराब, अकेला देखकर इज्जत पर डाला हाथ, महिला ने उतारा मौत के घाट

यूपी के बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात हुई। यहां एक भांजे ने अपनी मामी की इज्जत पर हाथ डाल दिया। मामी को ये सब नागवार गुजरा। पहले तो उसने भांजे के इस हरकत का विरोध किया लेकिन जब वह नहीं माना तो उसने बचाव में हथौड़े से प्रहार कर दिया। हथौड़े के प्रहार से भांजे की मौत हो गई। हत्या के बाद महिला सीधे थाने पहुंची और अपना जुर्म कबूल किया। इस काम में मामा भी शामिल था। पुलिस ने मामा और मामी को हिरासत में ले लिया है।

शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदगीराम ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम शिकारपुर के मोहल्ला गंज सादात निवासी इमरान (35 वर्ष) पुत्र उस्मान खान शिकारपुर के मोहल्ला लाल दरवाजा में रह रहे अपने मामा जावेद के घर गया था। इस दौरान मामी रुखसाना और इमरान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद मारपीट हुई। इसी बीच आरोप है कि मामी रुखसाना ने इमरान के सिर पर हथौड़ा से प्रहार कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए इमरान को उपचार के लिए शिकारपुर अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक इमरान के चाचा बिलाल द्वारा मामा जावेद और मामी रुखसाना को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दोनों हत्यारोपी मामा और मामी को हिरासत में लेकर कई बिंदुओं से पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया, हथौड़ा से पीटकर युवक की हत्या हुई है। परिजनों ने शिकायत की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब के लिए रुपये न देने पर मेडिकल स्टोर संचालक की पिटाई, भाई को भी पीटा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिर पर लिखा आई लव मोहम्मद, गलत स्पेलिंग से पुलिस का ठनका माथा, फिर हुआ ऐक्शन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।