शराब के लिए रुपये न देने पर मेडिकल स्टोर संचालक की पिटाई, बीच सड़क पर बरसाईं लाठियां
सीतापुर में दबंगों ने बीच सड़क घेरकर मेडिकल स्टोर संचालक पर जमकर लाठी बरसाई। बीच-बचाव कर रहे उसके भाई को भी पीटा। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

यूपी के सीतापुर में दबंगों ने बीच सड़क घेरकर मेडिकल स्टोर संचालक पर जमकर लाठी बरसाई। बीच-बचाव कर रहे उसके भाई को भी पीटा। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पिटाई का यह वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया।
कोतवाली देहात के पुरैना रामकोट निवासी विनीस कुमार नानकारी में पश्चिम रोड पर कृष्णा मेडिकल स्टोर चलाते हैं। विनीस में मुताबिक गुरुवार को वह अपने भाई रोहित के साथ मेडिकल स्टोर पर थे। देर शाम को वह दुकान बंद कर सोहित के साथ बाहर निकले। बाइक स्टार्ट कर वह आगे बढ़े ही थे तभी कोतवाली देहात के चौंबा निवासी फकीरे अपने ब्रिजेश, राहुल और अनिल के साथ आ धमके। आरोपियों ने गालियां देते हुए उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया। बाइक रोकते ही दबंगों ने उनपर हमला कर दिया।
लाठी से उन्हें जमकर पीटा। बाइक से वह गिर पड़े। इसके बाद भी आरोपी उनपर लाटियां बरसाते रहे। किसी तरह वह बाइक उठाकर भागे। दबंगों ने उनका पीछा कर सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। बीच बचाव कर रहे भाई रोहित की भी पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात अमर सिंह के मुताबिक विनीस को जिला अस्पताल भेजवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। भाई सोहित कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस को देख भागे आरोपी
लाठियों से पिटता देख राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें धमकाकर हटा दिया। इस बीच एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगे। जिसमें एक आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं, तीन आरोपी भाग निकले। देर शाम तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया।
हेलमेट न होता तो चली जाती जान
सीसी फुटेज में नजर आ रहा है कि विनीस ने बाइक के पास पहुंचते ही हेलमेट लगा लिया। उसने हेलमेट लगाया ही था कि तभी आरोपियों ने उसे पीटना शुरू का दिया। सिर पर भी कई लाठियां मारी। हेलमेट पहने होने सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हेलमेन न होता तो जान बचनी मुश्किल हो जाती।




साइन इन