neither the groom nor the wedding procession arrived the bride waited all dressed up even pleading failed to work दूल्हा आया न बारात, सजी-संवरी इंतजार करती रह गई दुल्हन; मनुहार से भी नहीं बनी बात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दूल्हा आया न बारात, सजी-संवरी इंतजार करती रह गई दुल्हन; मनुहार से भी नहीं बनी बात

बारात नहीं आते देख भारत सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ बेटी की होने वाली ससुराल में आए। उन्होंने कहा कि इतना रुपया दिया जा चुका है, अब अतिरिक्त दहेज देने में सक्षम नहीं हैं तो दूल्हा पक्ष ने बरात न लाने की बात कह दी। इस पर दुल्हन के पिता ने  थाने पहुंचकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

Tue, 17 Feb 2026 09:05 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबाद
share
दूल्हा आया न बारात, सजी-संवरी इंतजार करती रह गई दुल्हन; मनुहार से भी नहीं बनी बात

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के दुल्हन के परिवार में बारात आने की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हा पक्ष ने पांच लाख की डिमांड करते हुए बरात ले जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन के पिता की मिन्नतों और रिश्तेदारों की मनुहार से भी बात नहीं बनी तो दुल्हन के पिता ने होने वाले दामाद और उसके पांच रिश्तेदारों के खिलाफ थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज कराया है।

मैनपुरी के घिरोर के रहमतुल्लापुर निवासी भारत सिंह पुत्र पन्ना लाल जाटव ने अपनी बेटी की शादी आशीष कुमार निवासी रानीनगर भट्ठा वाली गली, फिरोजाबाद के साथ तय की थी। बारात 17 फरवरी को घिरोर आनी थी। 14 नवम्बर 2025 को पक्का और गोदभराई को चार लाख रुपये, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के त्योहार पर 30 हजार रुपये दिए जा चुके थे। शादी को लेकर 25 जनवरी को बोलेरो लेने के लिए खेत बेचकर 4 लाख रुपये नकद लड़का पक्ष को और दिए जा चुके थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी से ऐन पहले प्रेमी संग चली गई दुल्हन, फिर छोटी बहन ने उठाया ये कदम

भारत सिंह का कहना है कि 31 जनवरी को पीली चिट्ठी का 10 हजार रुपये खर्च दिया जा चुका था। 14 फरवरी को सिक्का लगुन के सामान के लिए 90 हजार रुपये भी दिए जा चुके थे। 17 फरवरी को दूल्हा आशीष कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी रानी नगर भट्ठा वाली गली, फिरोजाबाद को बारात लेकर आनी थी। तब दूल्हा, उसका पिता धर्मपाल, भाई अमित कुमार, तीन बहनोई अजीत, अभिषेक, योगेश पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। बारात न लाने की धमकियां देने लगे। सिक्का लगुन के दौरान भी आरोपियों ने भारत सिंह के चचेरे भाई मुकेश की बाजू तोड़ दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी की दूसरी शादी में पहुंचा पति, हंगामे के बीच नए दूल्हे संग दुल्हन की विदाई

बारात नहीं आते देख भारत सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ बेटी की होने वाली ससुराल में आए और कहा कि इतना रुपया दिया जा चुका है, अब अतिरिक्त दहेज देने में सक्षम नहीं हैं तो दूल्हा पक्ष ने बारात न लाने की बात कह दी। इस पर दुल्हन के पिता ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।