bride eloped with her lover just before the wedding then her younger sister took get married शादी से ऐन पहले प्रेमी संग चली गई दुल्हन, फिर छोटी बहन ने उठाया ये कदम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी से ऐन पहले प्रेमी संग चली गई दुल्हन, फिर छोटी बहन ने उठाया ये कदम

कपड़ा कारोबारी ने बड़ी बेटी की शादी 13 फरवरी 2026 को मथुरा के गांव सोनई के युवक से तय की थी। घरवाले शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। 13 फरवरी 2026 को बरात आनी थी। हल्दी, मेहंदी सहित सभी रस्में हो चुकी थी। शादी हाथरस के आर्य समाज मंदिर में होनी थी। परिजन वहां जाने की तैयारियों में जुटे हुए थे।

Tue, 17 Feb 2026 08:20 PMAjay Singh संवाददाता, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
share
शादी से ऐन पहले प्रेमी संग चली गई दुल्हन, फिर छोटी बहन ने उठाया ये कदम

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक शादी से ठीक पहले हंगामा मच गया। शादी से ऐन पहले दुल्हन अपने प्रेमी संग चली गई। आरोप है कि दुल्हन अपने साथ आभूषण और कुछ कैश भी ले गई। बेटी के इस कदम से नाराज पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं घर में अचानक सामने आए इस घटनाक्रम को देख परिवार की छोटी बेटी यानि दुल्हन की छोटी बहन ने एक बड़ा फैसला ले लिया। उसने बड़ी बहन की जगह दुल्हन बनना तय किया। छोटी बहन ने दूल्हे संग सात फेरे लिए और अगली सुबह विदा होकर हंसी-खुशी अपनी ससुराल चली गई।

घटना, 13 फरवरी की है। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में थाने के पास स्थित एक मोहल्ला के रहने वाले कपड़ा कारोबारी ने बड़ी बेटी की शादी 13 फरवरी 2026 को मथुरा के गांव सोनई के युवक से तय की थी। घरवाले शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। 13 फरवरी 2026 को बरात आनी थी। घर में हल्दी, मेहंदी सहित सभी रस्में हो चुकी थी। शादी हाथरस के आर्य समाज मंदिर में होनी थी। परिजन वहां जाने की तैयारियों में जुटे हुए थे। लेकिन दुल्हन बनने जा रही युवती को 13 फरवरी की सुबह ही प्रशांत यादव पुत्र विजयपाल यादव निवासी आजाद पेण्टर वाली गली मोहम्मदमाह शिकोहाबाद बहलाकर ले गया। पिता का आरोप है कि प्रशान्त ने बेटी पर दबाव बनाकर घर में शादी के लिए रखे सोने-चांदी के आभूषण चेन, सोने की अंगूठी, झुमकी, पायल, करधनी, एक लाख रुपये भी मंगा लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी वाले घर में बरसे पत्थर, मंडप लेकर सड़क पर बैठी दुल्हन, फिर..

बेटी के इस कदम से नाराज पिता ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की और बेटी के प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसके बाद घर में अचानक पैदा हुई इस परिस्थिति पर मंथन होने लगा। यह सोचा जाने लगा कि जब बारात पहुंचेगी तो दुल्हन पक्ष के लोग क्या जवाब देंगे। पिता के लिए स्थितियां काफी विकट हो गई थीं। इन हालात में परिवार की छोटी बेटी ने बड़ी बहन की जगह शादी करने का फैसला लिया। छोटी बेटी के इस फैसले से पूरे परिवार ने सहमति जताई। इसके बाद उसे दुल्हन की तरह सजाया गया। लड़के वालों को भी बदले हालात की पूरी जानकारी दे दी गई। सबने छोटी बेटी के फैसले को माना और अंतत: तय समय और स्थान पर शादी की रस्में पूरी की गईं। बड़ी बेटी की जगह छोटी बेटी ने दुल्हन बन दूल्हे संग सात फेरे लिए और अगले दिन उसके साथ मायके से विदा हो अपनी ससुराल पहुंची। गांव में हुई इस घटना की आसपास के इलाकों में भी काफी चर्चा हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने नींद की गोलियां खिला पति को सुलाया, फिर प्रेमी को किया फोन; कराई हत्या

क्या बोली पुलिस

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी और गायब युवती की खोज की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।