husband arrived at his wife second wedding where saat fere had already been completed bride groom sent off amids chaos पत्नी की दूसरी शादी में पहुंच गया पति, सात फेरे हो चुके थे पूरे; हंगामे के बीच नए दूल्हे संग विदा हो गई दुल्हन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी की दूसरी शादी में पहुंच गया पति, सात फेरे हो चुके थे पूरे; हंगामे के बीच नए दूल्हे संग विदा हो गई दुल्हन

मेरठ के न्यू लक्ष्मी नगर निवासी अजय पूनिया अपने माता-पिता के साथ पहुंचा। उसने पत्नी की बिना तलाक दिए शादी करने का विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। हंगामा होने लगा। दोनों पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट और धक्कामुक्की हुई। हंगामे के बीच पत्नी कार में बैठकर नए दूल्हे के साथ चली गई।

Tue, 10 Feb 2026 10:45 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, शामली
share
पत्नी की दूसरी शादी में पहुंच गया पति, सात फेरे हो चुके थे पूरे; हंगामे के बीच नए दूल्हे संग विदा हो गई दुल्हन

यूपी के शामली शहर के बुढ़ाना रोड पर स्थित धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में बिन तलाक हुए पत्नी की दूसरी शादी कराने को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। मेरठ के न्यू लक्ष्मी नगर निवासी पति एवं ससुराल पक्ष जब तक पहुंचा तो फेरे की रस्म हो चुकी थी। लड़ते-लड़ते दोनों पक्ष सड़क पर पहुंच गए। इस दौरान जाम की स्थिति भी बन गयी। हंगामा और मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मारपीट में पहले पति के पिता को चोट आयी। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन तब तक दूल्हा दुल्हन विदा हो गए।

शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना रोड स्थित धर्मशाला में मंगलवार को शादी समारोह चल रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे विदाई के दौरान मेरठ के न्यू लक्ष्मी नगर निवासी अजय पूनिया अपने माता-पिता के साथ पहुंचा। उसने पत्नी की बिना तलाक दिए शादी करने का विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के बीच धर्मशाला के बाहर सड़क पर मारपीट और धक्कामुक्की हुई। हंगामे के बीच पत्नी कार में बैठकर नए दूल्हे के साथ चली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हा-दुल्हन के कार से उतरते ही ‘कांड’, इस शख्स ने की 20 लाख हर्जाने की मांग

इसके बाद अजय ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2020 को फुगाना निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद उसे एक पुत्री हुई। अजय का आरोप है कि युवती शादी से पहले से ही किसी युवक से बातचीत करती थी। उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और 26 सितंबर 2022 को पुत्री को लेकर अपने मायके चली गई थी। इस मामले में न्यायालय में वाद विचाराधीन है और पत्नी से तलाक का फैसला अभी नहीं हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई की ससुराल में प्रेमिका से मिल रहा था युवक, गांववालों ने बना दिया दूल्हा

अजय ने कहा कि मंगलवार को उसे पत्नी की शादी जिला सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के गांव निठौडी निवासी युवक से होने की जानकारी मिली थी। वह अपने माता-पिता के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दुल्हे पक्ष ने उसके पिता ब्रजमोहन को पत्थर व लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। अजय ने महिला समेत पांच नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सचिन शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस वहां पहुंची तो से उक्त लोग जा चुके थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।