Para-Athlete Chirag Tyagi murder, dead body found in Ghaziabad Sai Upvan इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, गाजियाबाद में मिली लाश; 'दोस्त' गिरफ्तार, जानें मर्डर की वजह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, गाजियाबाद में मिली लाश; 'दोस्त' गिरफ्तार, जानें मर्डर की वजह

अंतराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या कर दी गई। चिराग का खून से लथपथ शव शनिवार को गाजियाबाद के साईं उपवन में पड़ा मिला। पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ लिया और उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।  

Sun, 31 May 2026 07:51 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, गाजियाबाद में मिली लाश; 'दोस्त' गिरफ्तार, जानें मर्डर की वजह

गाजियाबाद में अंतराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की शनिवार दोपहर उनके दोस्त ने ही हत्या कर दी। उनका शव लहूलुहान हालत में साईं उपवन में मिला। पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ लिया और उसने गुनाह कबूल लिया है। मोदीनगर के चिराग त्यागी बेंगलुरु में आयोजित आठवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचे थे। आरोपी यश खटीक भी पैरालंपिक खिलाड़ी है। बताया जा रहा है कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान चिराग ने आरोपी यश खटीक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके कारण उसकी दावेदारी निरस्त हो गई थी। कथित तौर पर इसी बात का बदला लेने के लिए उसने गोली मारकर चिराग त्यागी की हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में बकरीद पर कुर्बानी के वक्त सूर्या को काटने का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी के एशियन पैरा गेम्स में जगह बनाने की खुशी परिवार वाले मना ही रहे थे, इसी बीच उनकी हत्या के बाद यह मातम में बदल गई। साईं उपवन के जंगल में उनका शव शनिवार दोपहर संदिग्ध हालत में मिला।

मोदीनगर के सैथली गांव निवासी चिराग त्यागी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम साई सेंटर के हॉस्टल में रहते थे। बेंगलुरु में 26 से 28 मई तक आठवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 में चिराग त्यागी ने भाग किया था। इसमें चिराग ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर एशियन पैरा गेम्स में जगह बनाई। इसकी खुशी उन्होंने शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचते ही अपने पिता से साझा की। बताते हैं कि उन्होंने पिता को शनिवार शाम तक घर आने की बात कही थी। घर वाले भी उनका इंतजार कर रहे थे। चिराग सुबह करीब 9.12 बजे हॉस्टल से निकले, जो वहां के सीसीटीवी में भी कैद है। चिराग गाजियाबाद कैसे पहुंचे इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 12 बजे राहगीरों ने उनका शव साईं उपवन के जंगल में पड़ा देखा। उनका मोबाइल फोन बज रहा था। एक राहगीर ने उनका फोन उठाया तो दूसरी तरफ से चिराग की प्रेमिका बोल रही थी, जिसे राहगीर ने घटना की जानकारी दी। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलो दिखाते हैं बकरा कैसे हलाल होता है; UP में बकरीद पर सूर्या को मार डाला, तनाव

प्रेमिका कर रही थी इंतजार

बताया गया कि शनिवार दोपहर चिराग को गाजियाबाद में पहले अपनी प्रेमिका से मिलना था। इसके बाद ही अपने गांव जाना था। इस कारण उनकी प्रेमिका इंदौर से आई थी। वह चिराग का इंतजार रेलवे स्टेशन पर कर रही थी। इस दौरान वह लगातार चिराग को फोन कर रही थी। बताते हैं कि चिराग अपने पास दो फोन रखता था, लेकिन उसका एक फोन गायब है।

धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी, ''प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी की पहचान यश खटीक के रूप में हुई है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मायावती ने सूर्या चौहान की हत्या पर योगी सरकार किया सतर्क, बोलीं चुनाव का समय…
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।