my husband is influenced by dharamguru of another religion lady teacher accuses him of forcing her to change religion पीर से प्रभावित है पति, शिक्षिका पत्नी ने धर्म बदलवाने का लगाया आरोप; मर चुके माफिया का भी लिया नाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पीर से प्रभावित है पति, शिक्षिका पत्नी ने धर्म बदलवाने का लगाया आरोप; मर चुके माफिया का भी लिया नाम

पीड़िता का आरोप है कि दरगाह से जुड़े पीर का उसकी ससुराल में वर्षों से आना-जाना रहा है। पति उसी के प्रभाव में है। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह पति से मिलने उस व्यक्ति के घर गई तो उसे मिलने नहीं दिया गया और इस्लाम नहीं कबूलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

Wed, 2 July 2025 03:13 PMAjay Singh संवाददाता, बदायूं
share
पीर से प्रभावित है पति, शिक्षिका पत्नी ने धर्म बदलवाने का लगाया आरोप; मर चुके माफिया का भी लिया नाम

यूपी के बदायूं में सदर कोतवाली इलाके की रहने वाली शिक्षिका ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह से जुड़े पीर पप्पन मियां, पति और ससुरालियों पर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाते हुए शिकायती की। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पीर के संबंध माफिया अतीक अहमद के गुर्गों से हैं। इस कारण उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। बता दें कि माफिया अतीक अहमद की 15 अप्रैल, 2023 को प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। लेकिन उसके गुर्गों के अब भी सक्रिय होने के आरोप लगते रहते हैं। महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली ने उक्त पप्पन पीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

महिला ने बताया उसकी शादी 10 फरवरी 2019 को हुई थी। पति ठेकेदारी करता है। पति और उसके ससुरालवाले एक पीर से प्रभावित होकर पहले ही धर्म परिवर्तन कर चुके हैं। अब उस पर और उसकी पांच साल की बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि दरगाह से जुड़े पीर का उसके परिवार में वर्षों से आना-जाना रहा है और पति उसी के प्रभाव में है। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह पति से मिलने उस व्यक्ति के घर गई तो उसे मिलने नहीं दिया गया और इस्लाम नहीं कबूलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमें कुछ हुआ तो मां-बाप जिम्मेदार, लव मैरिज के बाद बेटी ने बताया जान का खतरा

महिला ने यह भी दावा किया कि संबंधित पीर खुद को अतीक अहमद और अरशद गैंग से जुड़ा बताता है और बरेली में एक माफिया के रिश्तेदार होने की धमकी देता है। वहीं, महिला ने आरोप लगाया, शहर के एक सत्ताधारी नेता का करीबी उसे लगातार धमकी दे रहा है। शिकायतों के बाद भी पुलिस एक सत्ताधारी नेता के दबाव में मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। उसने राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक को आईजीआरएस भेजा। प्रधानमंत्री कार्यालय से कार्रवाई को लेकर पत्र आया था। आईजीआरएस में स्थानीय स्तर पर जांच की जाती है, जो होती नहीं है।

पीर ने तलाक का मुकदमा दर्ज करवाया

महिला ने कहा उसने पप्पन की धन परिवर्तन की बात नहीं मानी तो उसके पति से तलाक का एक मुकदमा आठ अप्रैल 2024 में दर्ज करवाया। इसके साथ ही सास की तरफ से घरेलू हिंसा का मुकदमा तीन अप्रैल 2024 को दर्ज करवा दिया। महिला का आरोप है वह पुलिस से शिकायत करती तो पप्पन के दबाव में पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं करती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में दिल दहला देने वाली घटना, घर में लेटे नवजात का आधा सिर खा गया कुत्ता

पति बोला-झूठ बोल रही है पत्नी

महिला के पति ने मीडिया के सामने आकर कहा कि उसकी पत्नी झूठे आरोप लगाकर पूरे परिवार को बदनाम कर रही है। पूरा परिवार सनातन धर्म में आस्था रखता है और धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं है। आरोप लगाया कि पत्नी ने पुश्तैनी मकान पर कब्जा कर लिया है और उन्हें माता-पिता सहित किराए के घर में रहना पड़ रहा है।

क्या बोली पुलिस

इस बारे में बदायूं के सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली पुलिस को इस मामले में गहनता से से जांच करने का आदेश दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।