नई मंडी थाना परिसर में हुआ सुंदरकांड यज्ञ
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में ज्येष्ठ मास के छठे एवं पुरुषोत्तम मास के बड़े मंगल के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। प्रातः 7:30 बजे सुंदरकांड यज्ञ का भव्य आयोजन मानव कल्याण परिषद के तत्वावधान में हुआ। यज्ञ का उद्देश्य मानव कल्याण, सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना करना था।

मुजफ्फरनगर। पवित्र ज्येष्ठ मास के छठे एवं पुरुषोत्तम मास के बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। नई मंडी थाना प्रांगण में नवनिर्मित (पुनर्स्थापित) मंदिर परिसर में प्रात: 7:30 बजे सुंदरकांड यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। मानव कल्याण परिषद के तत्वावधान में धार्मिक अनुष्ठान हुआ। मानव कल्याण परिषद के कार्यक्रम संयोजक एवं समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा ने बताया कि इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण, समाज में सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना करना है। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में प्रवीण अरोरा एडवोकेट, राजीव गर्ग, आशा गर्ग, संजय अरोरा, राकेश तनेजा, राजीव रहेजा, रश्मिरहेजा, डा. राधाकृष्ण भगत, कमला भगत, रविन्द्र गोयल, सुधीर चौधरी आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा शाम 6 बजे आर्य समाज रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने ट्रांसफार्मर वाली रोड पर सुधीर चौधरी के आवास पर श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन