Kapil Dev Agarwal Participates in Grand Sundarkand Recital and Bhandara on Big Mangal मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया हनुमान चौक पर पूजन व सुंदरकांड पाठ , Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
More

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया हनुमान चौक पर पूजन व सुंदरकांड पाठ

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के बड़े मंगल पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भंडारे में भाग लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। मंत्री ने सेवा और परोपकार का संदेश दिया और आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरित किया।

Wed, 10 June 2026 02:43 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया हनुमान चौक पर पूजन व सुंदरकांड पाठ

मुजफ्फरनगर बड़े मंगल के पावन अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने परिजनों के साथ भगत सिंह रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में सहभागिता की। उन्होंने हनुमान जी के दर्शन और पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व हमें सेवा, श्रद्धा और परोपकार का संदेश देता है। हनुमान जी की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और साहस का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर प्रसाद वितरित किया और आयोजन समिति के सेवा भाव की सराहना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया हनुमान चौक पर पूजन व सुंदरकांड पाठ

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ कर प्रभु का गुणगान किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। अंत में मंत्री कपिल देव ने सभी को बड़े मंगल की शुभकामनाएं दीं। विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, उनकी पत्नी, भाई व परिवारजनों के अलावा, केन्द्रीय राज्यमंत्री अनिल कुमार, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भापा नेता गौरव स्वरूप, श्रीमोहन तायल, अचिंत मित्तल, संजय मिश्रा, सुधीर सैनी, देवव्रत त्यागी, कुशपुरी, राजीव गर्ग, विशाल गर्ग, रविकांत पाल, अजय सागर आदि अनेक लोग शामिल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई मंडी थाना परिसर में हुआ सुंदरकांड यज्ञ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़े मंगल पर शहर में बिखरा उल्लास, गूंजे जयकारे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।