नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधी आबादी के प्रति सम्मान का प्रतीक है : सुधीर सैनी
Muzaffar-nagar News - महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने वाले ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुजफ्फरनगर भाजपा में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में आयो

मुजफ्फरनगर। महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने वाले ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुजफ्फरनगर भाजपा में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित एक विशेष बैठक में भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री एवं अधिनियम की जिला संयोजिका ममता अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस कानून को भारतीय राजनीति के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम बताया। ममता अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दशकों से लंबित महिला आरक्षण का सपना अब धरातल पर उतरा है।
इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे वे देश की नीति-निर्धारण और निर्णय प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से लेकर उज्ज्वला और अब राजनीतिक भागीदारी तक, हर मोर्चे पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने भी इस कानून को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल आरक्षण नहीं, बल्कि आधी आबादी के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिला संयोजिका ममता अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस उपलब्धि को गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाएं ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर सभासद अमित पटपटिया, शरद शर्मा, विशाल गर्ग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन