बड़े मंगल पर शहर में बिखरा उल्लास, गूंजे जयकारे
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर हनुमान और बालाजी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, सुंदरकांड पाठ हुआ और भक्तों की लम्बी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया गया और भंडारा भी आयोजित किया गया।

फर्रुखाबाद, संवाददाता।ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर शहर में धार्मिक उल्लास की छटा बिखर उठी। शहर के हनुमान और बालाजी मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुये। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भागीदारी करते हुए अपने जीवन को कृतार्थ किया। सुबह से देर रात तक हनुमान मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। सुंदरकांड पाठ और अन्य अनुष्ठान भी किए गए।
धार्मिक अनुष्ठान
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में सुबह से ही आस्था उमड़ पड़ी। घरों में पूजा अर्चना के साथ ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया। अढ़तियान मोहल्ले के बड़े बूढ़े हनुमान मदिर में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ किया। हनुमान जी की प्रतिमा को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। माथा टेककर सुख समृद्धि की कामनायें की गयीं। प्रसाद भी वितरित किया गया।
श्रद्धालुओं की भीड़
मठिया देवी के हनुमान मंदिर में देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। लोग हनुमान जी की मनमोहक छटा को निहारते ही रहे। पलरिया के सुरसा मंदिर में भी सुबह धार्मिक अनुष्ठान हुआ गंगानगर के बांके बिहारी मंदिर में अखंड पाठ का परायण होने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। खतराना के पीपल वाले बालाजी मंदिर, बालाजी पुरम के बालाजी मंदिर, भोलेपुर के हनुमान मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतारें लग गयीं। फतेहगढ़ के छोटा हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरित किया गया। इस बीच कोआपरेटिव बैक के कर्मियों ने बड़े मंगल पर भंडारा आयोजित किया । इसमें स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
फोटो 23
परिचय- बांके बिहारी के हनुमान मंदिर मेंसुंदरकांड पाठ करते श्रद्धालु।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन