जनगणना 2027: प्रथम चरण में ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ प्रक्रिया का शुभारंभ
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 के अंतर्गत ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया है। नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। पहले चरण में 33 प्रश्न पूछे जाएंगे और मकानों की गणना 22 मई से 20 जून तक होगी। नागरिकों को सही जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया है।

मुजफ्फरनगर गृह मंत्रालय‚ भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में गुरुवार से आगामी 21 मई 2026 तक ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ प्रक्रिया का शुभारंभ किया। यह जनगणना पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में आयोजित की जा रही है, जिसके अंतर्गत नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल http://se.cenus.gov.in पर अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे।
प्रथम दिन की गतिविधियाँ
प्रथम दिन उप्र के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल‚, सपा सांसद हरेन्द्र मलिक‚, बिजनौर संसदीय क्षेत्र के सांसद चंदन चौहान, बुढ़ाना के रालोद विधायक राजपाल सिंह बालियान, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल‚ , चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक, एमएलसी वंदना वर्मा, डीएम उमेश मिश्र, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने स्टाफ के साथ ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ कर भारत जनगणना-2027 में सहभागिता सुनिश्चित की गई। इसके अतिरिक्त अन्य जनप्रतिनिधियों, कलक्ट्रेट कर्मियों, राजस्व विभाग, नगर पालिका, जीएसटी विभाग, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, जिला पंचायत राज विभाग तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ कर जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
जनगणना का डिजिटल संचालन
डिजिटल माध्यम से संचालित है प्रथम चरण का जनगणना: उमेश मिश्र
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि भारत जनगणना-2027 का प्रथम चरण पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए नागरिकों को पोर्टल http://se.cenus.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा।
मकानों की गणना
मकानों की गणना 22 मई से 20 जून तक संचालित किया जाएगा
जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा तथा अगले चरण में नागरिकों की गणना की जाएगी। प्रथम चरण में कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे सभी सूचनाएं सही एवं स्पष्ट रूप से भरें। जब प्रगणक घर-घर सर्वे हेतु पहुंचे, तब नागरिक अपने द्वारा प्राप्त उपलब्ध कराएं, जिससे डाटा को कम समय में सही प्रकार से फीड करने में सुविधा प्राप्त हो सके। मकानों की गणना का कार्य आगामी 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। डीएम उमेश मिश्रा ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे भारत जनगणना-2027 में स्वयं ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
सम्पर्क जानकारी
जनगणना के लिए कर सकते हैं संपर्क
यदि किसी व्यक्ति को ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ प्रक्रिया अथवा ऑनलाइन सिस्टम से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या असुविधा हो, तो जिला जनगणना कार्यालय‚ मुजफ्फरनगर में अथवा 9412210080, ⁄ 0131-2436918 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन