प्रथम चरण की जनगणना आज से प्रारंभ
Bijnor News - - प्रथम चरण में 7 मई से 21 मई तक सेल्फ इन्यूमेरेशन से जनगणना की जाएगी क सेल्फ इन्यूमेरेशन से जनगणना की जाएगी - उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथ

नगीना। भारत की जनगणना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत गुरुवार से शुरू हो गई है। पहले चरण में 7 मई से 21 मई तक स्व-जनगणना (सेल्फ इन्यूमेरेशन) की जाएगी। स्व जनगणना में नागरिक घर बैठ कर ही आठ स्टेप में फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट खोलकर ब्राउज़र में https://se.census.gov.in जाएं। राज्य में उत्तर प्रदेश चुनें और Captcha भरें। अपने मोबाइल से रजिस्ट्रेशन के लिए परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर डालें। ओटीपी से वैरिफाई करें। फिर अपनी भाषा हिन्दी या अंग्रेजी चुन सकते हैं। एड्रेस की डिटेल्स भरने के लिए राज्य (उत्तर प्रदेश), जिला (बिजनौर), गांव/शहर का नंबर, मकान नंबर डालें।
मैप पर घर को लाल मार्क से टैग करें। फिर घर और परिवार की जानकारी से संबंधित 33 सवाल पूछे जाएंगे। जैसे घर पक्का या कच्चा, बिजली, पानी, शौचालय, परिवार के सदस्य, टेलीविजन, मोबाइल, इंटरनेट आदि की जानकारी डालें। सारी जानकारी चेक करके सबमिट बटन दबाएं। सेल्फ इन्यूमेरेशन आईडी प्राप्त करें। सबमिट करने पर सेल्फ इन्यूमेरेशन आईडी मिलेगी। जैसे यूपी 27 एबीसीडी 1234 आएगी। इसे संभाल कर रखें। वैरिफिकेशन के लिए जब जनगणना अधिकारी घर आए तो बस उन्हें सेल्फ इन्यूमेरेशन आईडी दिखा दें। दोबारा जानकारी नहीं देनी पड़ेगी। प्रगणक एवं जनगणना कर्मियों का सम्मान करें और सहयोग करें और 7 मई से पहले परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर तैयार रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन