muslims are today rakshas BJP Ex MLA raghavendra pratap singh controversial speech dumariyaganj मुसलमान आज के राक्षस, खत्म करना जरूरी, पूर्व बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के बिगड़े बोल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुसलमान आज के राक्षस, खत्म करना जरूरी, पूर्व बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के बिगड़े बोल

डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने होली मिलन समारोह में मुसलमानों की तुलना राक्षसों से की और उनके संहार का आह्वान किया। पूर्व में भी वह लव जिहाद और अन्य मुद्दों पर कई भड़काऊ बयान दे चुके हैं।

Fri, 6 March 2026 09:13 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
मुसलमान आज के राक्षस, खत्म करना जरूरी, पूर्व बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के बिगड़े बोल

सिद्धार्थनगर। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश प्रभारी और डुमरियागंज से पूर्व भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह एक बार फिर अपने विवादित और भड़काऊ बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहपुर स्थित 'हिंदू भवन' में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान उन्होंने एक बार फिर मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए अल्पसंख्यक समुदाय पर तीखा हमला बोला। उन्होंने खुले मंच से मुसलमानों की तुलना 'आज के राक्षसों' से कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

"राक्षसों के वध का लें संकल्प"

मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पौराणिक संदर्भों का सहारा लेकर नफरत भरा भाषण दिया। उन्होंने कहा, "आज के राक्षस केवल इस देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमान हो चुके हैं। मुझे इनका नाम लेने में कोई संकोच नहीं है। इसी कारण आज पूरी दुनिया में लड़ाई छिड़ चुकी है और इन राक्षसों का संहार होता दिखाई दे रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि राक्षसों का वध करने के लिए संकल्प लिया करिए, क्योंकि जब राक्षस नहीं रहेंगे, तभी सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा। उन्होंने भगवान नरसिंह और हिरण्यकश्यप का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे भगवान ने वध करके भक्त प्रह्लाद को बचाया था, वैसे ही आज भी इन 'राक्षसों' को खत्म करना जरूरी है जो कुकुरमुत्ते की तरह फैल रहे हैं।

विवादित बयानों का लंबा इतिहास

यह पहली बार नहीं है जब पूर्व विधायक ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान दिया हो। पिछले कुछ महीनों में उनके इस तरह के बयान लगातार चर्चा में हैं। पिछले साल अक्टूबर में डुमरियागंज के धनखरपुर गांव में उन्होंने युवाओं को उकसाते हुए कहा था कि अगर मुस्लिम लड़के दो हिंदू लड़कियों को ले जाते हैं, तो आप 10 मुस्लिम लड़कियां लेकर आएं। उन्हें हिंदू बनाएं, उनकी नौकरी और खाने का इंतजाम मैं खुद करूंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोटर कार्ड नाजिया का, सबा को पुलिस ने भेजा जेल, पाकिस्तानी मामले में नया मोड़

इसी साल जनवरी में कुश्ती दंगल के दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर 'खतना चेक' करने जैसी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पिछले ही महीने डुमरियागंज तहसील परिसर में जानवर के अवशेष मिलने पर उन्होंने अधिकारियों के सामने कहा था कि कुछ लोग घोड़ा, कुत्ता और बिल्ली तक खा जाते हैं, बस वराह (सुअर) देवता को नहीं खाते जो सबसे पवित्र हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी भाजपा में बदलाव की हलचल तेज, प्रदेश संगठन संग सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष बदलेंगे
ये भी पढ़ें:सरकार की चुप्पी चिंताजनक, हिंद महासागर में अमेरिकी हमले पर अखिलेश ने BJP को घेरा

विपक्ष का प्रशासन का आरोप

यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों द्वारा तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी जा रही है। इन जहरीले बयानों को लेकर विपक्ष ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि हार की हताशा में राघवेंद्र प्रताप सिंह ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं। बार-बार दिए जा रहे इन भड़काऊ भाषणों के बावजूद कड़ी कानूनी कार्रवाई न होने पर भी सवाल उठाए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।