मुस्कान की बेटी का बाप कौन? सौरभ की हत्या के 8 महीने 21 दिन बाद उसके ही बर्थडे पर बच्ची का जन्म
मेरठ का सनसनीखेज सौरभ हत्याकांड फिर चर्चा में है। उसकी पत्नी मुस्कान ने एक बच्ची को जन्म दिया है। सौरभ की मौत के नौ महीने के अंदर पैदा हुई बच्ची के पिता को लेकर अब कयास लग रहे हैं जो डीएनए जांच से तय हो पाएगा।

मेरठ के सौरभ हत्याकांड की क्रूर और सनसनीखेज कहानी में एक नया और भावनात्मक मोड़ आ गया है। अपने पति सौरभ की निर्मम हत्या की आरोपी पत्नी मुस्कान ने एक बेटी को जन्म दिया है। संयोग यह कि बच्ची का जन्म ठीक उसी तारीख को हुआ, जिस दिन सौरभ का जन्मदिन होता है। सौरभ की हत्या के 8 महीने 21 दिन बाद हुई इस बच्ची को लेकर असली सवाल यह है कि इसका पिता कौन है? इस सवाल का जवाब मुस्कान दे सकती है या फिर डीएनए जांच से डॉक्टर बाप का नाम तय कर सकते हैं। सौरभ का परिवार बच्ची से उनके बेटे के डीएनए का मिलान होने पर कोर्ट से बच्ची की कस्टडी मांग सकता है। मुस्कान और साहिल इस समय जेल में बंद हैं।
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी में मुस्कान ने 3 मार्च 2025 को विदेश में काम करने वाले पति सौरभ राजपूत को खाने में बेहोशी की गोली मिलाकर सुला दिया था। इसके बाद प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ का गला रेता और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के बाद शव को कई टुकड़ों में काटा गया। पहले से खरीद कर रखे गए नीले रंग के ड्रम में शव के टुकड़ों को ठूंस दिया गया। इसके बाद उसे सीमेंट के घोल से भर दिया गया था। हत्या के अगले ही दिन मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ मौज-मस्ती करने हिमाचल चली गई थी। 17 मार्च को इस हत्याकांड का खुलासा हुआा और तब मुस्कान और साहिल को जेल भेज गया।
बच्ची के डीएनए की संभावना
बच्ची के जन्म और पति की हत्या के बीच का यह अंतराल (8 महीने 21 दिन) चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से ऐसा है कि पिता सौरभ भी हो सकता है। पुलिस की शुरुआती जांच में मुस्कान और साहिल के बीच संबंध की बात पता चली थी। ऐसे में बच्चे के पिता का निर्धारण वैज्ञानिक जांच से ही तय हो पाएगा, यही संभावना है।
न्यायालय के सामने सबसे बड़ा प्रश्न
अगर बच्ची पर दावा का मामला कोर्ट पहुंचता है तो न्यायालय के सामने पितृत्व (Paternity) का एक जटिल प्रश्न खड़ा हो सकता है। जांच अधिकारियों के लिए यह तय करना मुश्किल है कि इस बच्ची का पिता कौन है। ऐसे में डीएनए जांच से ही फैसला संभव है।




साइन इन