Husband chopped into pieces now gave birth to a daughter in jail what is the story of Drum Wali Muskaan पति के किए टुकड़े, अब जेल में बेटी को दिया जन्म, क्या है 'ड्रम वाली मुस्कान' की कहानी?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति के किए टुकड़े, अब जेल में बेटी को दिया जन्म, क्या है 'ड्रम वाली मुस्कान' की कहानी?

पति की हत्याकर शव को टुकड़ों में काटने और सीमेंट के घोल के साथ नीले ड्रम में डालने वाली यूपी के मेरठ की मुस्कान एक बार फिर चर्चा में है।उसने जेल में ही बेटी की जन्म दिया है। हत्या में उसका सहयोग करने वाला प्रेमी भी जेल में ही बंद है। 

Tue, 25 Nov 2025 02:48 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share
पति के किए टुकड़े, अब जेल में बेटी को दिया जन्म, क्या है 'ड्रम वाली मुस्कान' की कहानी?

उत्तर प्रदेश के मेरठ में इसी साल मार्च में हुए सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाली सौरभ की पत्नी मुस्कान की क्रूर कहानी में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। पति के टुकड़े कर शव को नीले ड्रम में छिपाकर ऊपर से सीमेंट का घोल डालने वाली मुस्कान ने जेल में ही एक बेटी को जन्म दिया है। जेल में बेटी के जन्म ने एक बार फिर 'ड्रम वाली मुस्कान' की खौफनाक कहानी को सुर्खियों में ला दिया है। अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मुस्कान ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।

मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। जहां मुस्कान अपने पति सौरभ के साथ रहती थी। विदेश में नौकरी करने वाला सौरभ बेटी के जन्मदिन पर मार्च में होली से ठीक पहले घर आया था। इसी दौरान मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति को पहले बेहोशी की दवा दी। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। इतने से भी उसका मन नहीं भरा। मुस्कान और साहिल ने शव को ठिकाने लगाने की खौफनाक तरकीब निकाली। बाजार से नीला ड़्रम खरीदकर ले आए। पति सौरभ के शव के कई टुकड़े किए और सीमेंट के घोल के साथ ड्रम में डाल दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीला ड्रम वाली मुस्कान-साहिल को राहत मुश्किल, हिमाचल घुमाने वाला पहुंचा कोर्ट

घर में शव छोड़कर प्रेमी संग हिमाचल में मौज मस्ती

घर में ही शव का वाल ड्रम छोड़कर प्रेमी के साथ हिमाचल घूमने चली गई। इस दौरान बेटी को मायके में दे दिया था। घर पर ड्रम में सौरभ का टुकड़ों में कटा शव पड़ा रहा और मुस्कान प्रेमी साहिल के साथ दस दिन से ज्यादा समय तक हिमाचल में मौज मस्ती करती रही। इस दौरान सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो भी अपडेट करती रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर धड़ से अलग, सीने पर चाकू मारा, सौरभ को मुस्कान ने ऐसे मारा, डॉक्टर की गवाही

वापस आने पर जब सौरभ के बारे में लोग पूछने लगे और खोजबीन शुरू हुई तो उसने अपनी मां को पहले झूठी कहानी सुनाने की कोशिश की। लेकिन कोई कहानी चल नहीं सकी। पुलिस ने छानबीन की तो खौफनाक वारदात का खुलासा हो गया। इसके बाद से ही मुस्कान और प्रेमी साहिल जेल में है। जेल में जांच के दौरान ही पता चला कि वह गर्भवती है।

जेल में जन्मी बेटी

क्रूरतम अपराध को अंजाम देने के बाद मुस्कान को जेल भेज दिया गया था। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उसने एक बेटी को जन्म दिया। मुस्कान के आपराधिक इतिहास और जेल में बेटी के जन्म ने कई नैतिक और कानूनी सवाल खड़े कर दिए हैं। उसे पहले से एक बेटी है जो अपनी नानी के साथ रहती है। अब इस नवजात बच्ची का भविष्य क्या होगा? इस पर मंथन हो रहा है। मुस्कान के दूसरी बेटी के जन्म का पता चलने के बाद भी परिवार से कोई उससे मिलने नहीं पहुंचा।

अब DNA टेस्ट की मांग

सौरभ के माता-पिता ने नवजात बच्ची का DNA टेस्ट कराने की मांग कर दी है। उनका कहना है। अगर बच्ची सौरभ की है तो हम उसे गोद लेंगे। मुस्कान के वकील का दावा है कि गर्भ ठहरने की तारीख से बच्ची सौरभ की ही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।