Music teacher raped a LKG girl in Kanpur Sent to jail after report of rape and POCSO कानपुर में टीचर ने LKG की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, म्यूजिक सिखाने के बहाने किया रेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कानपुर में टीचर ने LKG की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, म्यूजिक सिखाने के बहाने किया रेप

  • कानपुर के बर्रा के एक स्कूल में म्यूजिक टीचर ने साढ़े चार साल की बच्ची से रेप किया। मासूम ने मां से जब घटना बयां की तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया।

Wed, 29 Jan 2025 09:47 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, कानपुर
share
कानपुर में टीचर ने LKG की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, म्यूजिक सिखाने के बहाने किया रेप

यूपी के कानपुर के बर्रा के एक स्कूल में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। जहां म्यूजिक टीचर ने साढ़े चार साल की बच्ची से रेप किया। मासूम ने मां से जब घटना बयां की तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया। रेप, पॉक्सो की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के बाद बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

मामला बर्रा-7 स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल का है। नौबस्ता निवासी कारोबारी की बच्ची यहां एलकेजी में पढ़ती है। पीड़ता की मां के मुताबिक 26 जनवरी को बेटी ने पेट दर्द की शिकायत और जलन की बात कही। व्यस्त होने के चलते ध्यान नहीं दिया। बेटी को नहलाने पहुंची तो खून बहता देख हैरान रह गई। बच्ची से पूरी बात पूछी तो उसने म्यूजिक टीचर अनुपम पांडेय की क्रूरता बयां की। उसने बताया कि स्कूल में टीचर ने उसके साथ अश्लीलता की है। यह सुनते ही परिजन दंग रह गए। मंगलवार को परिजन स्कूल पहुंचे तो आरोपी टीचर अनुपम गलती मानते हुए माफी मांगने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवरिया में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठी, पथराव
ये भी पढ़ें:चोट लगने के बाद युवक पर चढ़ा रील बनाने का जुनून, इंस्पेक्टर के सामने बनाई रील

रोने पर पीटने की बात कहते हैं..

मासूम ने मां को बताया कि म्यूजिक टीचर बहुत गंदे हैं। स्कूल में जब सब बच्चे चले जाते हैं तो मुझे अपने पास बुलाते हैं। मेरे साथ गंदी हरकत करते हैं। कई दिन से ऐसा कर रहे हैं। मैं जब रोती हूं तो कहते हैं रो मत, वरना पीटूंगा। मैं जब पास नहीं जाती हूं तो जबरन बुलाते हैं। मुझे काफी दर्द होता है। बच्ची की मां ने पूरी बात उसके पिता को बताई। दंपति गोविंदनगर निवासी अनुपम पांडेय के घर पहुंचे और स्कूल में भी शिकायत की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

इस मामले में एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि आरोपी टीचर के खिलाफ रेप व पॉक्सो की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।