Chaos over encroachment removal in Deoria police used lathicharge देवरिया में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठी, पथराव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देवरिया में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठी, पथराव

देवरिया में बुधवार को बवाल हो गया। नगर पालिका टीम के साथ अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम व मछली बेचने वालों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने लाठियां भांजी तो मछली विक्रेताओं ने पुलिस टीम पर पथराव किया। जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आ गई।

Wed, 29 Jan 2025 07:20 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, देवरिया
share
देवरिया में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठी, पथराव

यूपी के देवरिया के स्टेशन रोड स्थित मछली हट्टा में बुधवार को बवाल हो गया। नगर पालिका टीम के साथ अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम व मछली बेचने वालों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने लाठियां भांजी तो मछली विक्रेताओं ने पुलिस टीम पर पथराव किया। पथराव से कुछ पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आ गई तो पुलिस के लाठी भांजने से मछली बेचने वाली कई महिलाएं घायल हो गई। मौके पर आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बवाल की सूचना पर सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर पुलिस के महिलाओं पर लाठी भांजने व पुलिस पर पथराव का वीडियो वायरल हो रहा है।

दोपहर बाद नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ शहर के स्टेशन रोड स्थित मछली हट्टा में अतिक्रमण हटाने पहुंची। मछली बेच रही महिलाओं से टीम की कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं पर हल्का बल प्रयोग किया। जिसके बाद मछली बेचने वाली महिलाएं उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव से कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। जबकि पुलिस की पिटाई से मछली बेचने वाली तीन महिलाएं भी घायल बताई जा रहीं है। बवाल की सूचना पर पुलिस व पीएसी भी बुला ली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखीमपुर में ट्रैक्टर ट्राली से टकराया गैस टैंकर, नीचे दबने से एक की मौत, 11 घायल
ये भी पढ़ें:चोट लगने के बाद युवक पर चढ़ा रील बनाने का जुनून, इंस्पेक्टर के सामने बनाई रील

इस संबंध में पूछने पर सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने कहा कि नगर पालिका ईओ के साथ पुलिस टीम अतिक्रमण हटाने के लिए मछली हट्टा गई थी। कुछ लोगों ने पुलिस टीम से विवाद करने के चलते ईंट पत्थर चलाया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।